{"_id":"635981354060ff10180fa502","slug":"1400-scheduled-castes-did-not-get-bicycles-due-to-non-deposit-of-amount-jind-news-rtk661814572","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशि जमा नहीं होने से अनुसूचित जाति के 1400 बच्चों को नहीं मिलीं साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशि जमा नहीं होने से अनुसूचित जाति के 1400 बच्चों को नहीं मिलीं साइकिलें
विज्ञापन
राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के 9वीं और 11वीं कक्षा के जरूरतमंद 1400 विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग साइकिल मुहैया नहीं करवा पाया है।
हालांकि यह साइकिलें सितंबर महीने में दी जानी थीं, लेकिन शिक्षा विभाग ने साईकिलों की एवज में जमा करवाई जाने वाले 59 लाख रुपये अब तक जमा नहीं करवाए है। ऐसे में विद्यार्थी साइकिल मिलने का इंतजार कर रहे हैं। साइकिल मुहैया करवाने के लिए सितंबर महीने में जिला स्तरीय साइकिल मेले का आयोजन डिफेंस कालोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में किया गया था। इस दौरान 1400 से अधिक छात्रों ने साइकिल पसंद की थी, जिसके लिए विभाग की तरफ से लगभग 59 लाख रुपये की राशि जारी की जानी थी। मेले में कई साइकिल विक्रेताओं ने स्कूल में स्टाल लगाई थी। विभाग द्वारा 20 इंची साइकिल का रेट 3100 रुपये और 22 इंची साइकिल का रेट जीएसटी सहित 3300 रुपये निर्धारित किया गया था। साइकिल मेले में विक्रेताओं द्वारा लगाई गई स्टाल में साइकिल चार हजार रुपये से लेकर साढ़े दस हजार रुपये तक की थी। इस दौरान 1400 से ज्यादा अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए साइकिल बुक की थी, जिसमें से 3100 और 3300 रुपये की राशि विभाग द्वारा अभिभावकों के खाते में डाली जानी थी, लेकिन एक महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी विभाग द्वारा राशि जारी नहीं की गई है। जो विद्यार्थी दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर स्कूल में आते हैं, ऐसे विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा साइकिल मुहैया करवाए जाने की योजना है। अनुसूचित जाति की जो छात्राएं छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ ले रही थी, वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकती थी। ऐसे में अभिभावकों को अब राशि जारी होने का इंतजार है।
जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिल मुहैया करवाने के लिए विभाग ने सितंबर महीने में साइकिल मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान 1400 से ज्यादा अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए साइकिल बुक की थी। अभी तक विभाग द्वारा राशि जारी नहीं की। जैसे ही राशि जारी की जाएगी तो साइकिलें उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
-सुमित्रा देवी, उप जिला शिक्षा अधिकारी जींद।