फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   14 lawyers will not be able to vote in Bar Association elections

Jind News: बार एसोसिएशन के चुनाव में 14 वकील नहीं डाल सकेंगे वोट

Sun, 10 Dec 2023 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
14 lawyers will not be able to vote in Bar Association elections
जींद। जिले के 14 वकील 15 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव में अपने वोट नहीं डाल पाएंगे। इन 14 वकीलों के वोट बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने काट दिए हैं। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने कहा कि यह वकील दूसरे राज्यों की बार काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन प्रैक्टिस हरियाणा में कर रहे हैं। इसलिए इनको हरियाणा में वोट का अधिकार नहीं मिल सकता। इन 14 लोगों में कुछ नेता हैं, जो केवल नाम के वकील हैं और राजनीति करते हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के 15 दिसंबर को चुनाव होने हैं। जिले में बार एसोसिएशन के 1141 सदस्य थे। इनमें से अब बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने 14 वकीलों के वोट काट दिए हैं। जिला बार एसोसिएशन के 1127 सदस्य अब मतदान करेंगे। कुछ दिन पहले बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा को कुछ वकीलों ने शिकायत दी थी कि बहुत से वकील बार काउंसिल राजस्थान, छत्तीगढ़, मध्यप्रदेश या दिल्ली में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन वह प्रेक्टिस जींद समेत हरियाणा के अन्य जिलों में कर रहे हैं। यह लोग बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा का चुनाव लड़ते हैं और अपनी वोट का भी प्रयोग करते हैं। इसके अलावा यह दूसरी बार काउंसिलों में भी मतदान का प्रयोग करते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए अब बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने जींद के 14 वकीलों के वोट काट दिए। यह वकील अब बार एसोसिएशन के चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
इन वकीलों को काटे गए हैं वोट
1. जसबीर सिंह कुंडू
2. सुखविंदर श्योकंद
3. स्वेच्छा मलिक
4. कांग्रेसी नेता प्रमोद सहवाग
5. प्रदीप सिंह चहल
6. विपिन पोड़िया
7. शिवम सिंह मघान
8. वेदांत
9. सौरभ
10. रोनक हुड्डा
11. वीरेंद्र सिंह नरवाल
12. भारत भूषण शर्मा
13. सुरेंद्र सिंह पहल
14. दिलबाग सिंह सैनी
बॉक्स
पहले बार एसोसिएशन के 1155 सदस्य थे। कुछ के नाम पहले ही कट गए थे। इसके बाद 1141 वोटर रह गए थे। अब बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने 14 वकीलों के वोट काट दिए हैं। अब 15 दिसंबर को 1127 वकील अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह लाठर, रिटर्निंग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed