फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   14 found corona positive including nine people exposed to infected in the district

जिले में संक्रमितों के संपर्क में आए नौ लोगों समेत 14 मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 17 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
14 found corona positive including nine people exposed to infected in the district
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : Jind
जिले में शुक्रवार को 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो कोरोना संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी अस्पताल को बंद करवा दिया है, जबकि एक अन्य अस्पताल संचालक की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उसके माता-पिता व अन्य सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। ऐसे में यह अस्पताल भी अब बंद ही रहेगा। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 188 हो गई है। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 152 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस समय जिले में 32 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

स्कीम नंबर 19 स्थित एक निजी अस्पताल में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक 15 जुलाई को पॉजिटिव मिला था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए। शुक्रवार को मेडिकल स्टोर ंसंचालक का 75 वर्षीय पिता, 17 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं विवेकानंद नगर निवासी 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह युवती मुरादाबाद में एमबीबीएव इंटर्नशिप कर रही है। दिन दिन पहले यह अपने घर लौटी है। युवती का उसी दिन सैंपल लिया गया था। अब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती के पिता अस्पताल चलाते हैं, जबकि मां नागरिक अस्पताल में चिकित्सक है। शादीपुर निवासी 37 वर्षीय पुलिस कर्मचारी तथा रामकली निवासी महिला की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पिंडारा निवासी 24 वर्षीय महिला को 15 जुलाई को डिलिवरी के लिए अस्पताल लाया गया था। वह भी पॉजिटिव मिली है। धड़ौली निवासी 32 वर्षीय युवक 14 जुलाई को दुबई से लौटा है। उसे एक होटल में क्वारंटीन किया गया है। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव ढाठरथ निवासी 38 वर्षीय युवक की रिपोर्ट 14 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। आज उसके 60 वर्षीय पिता, भाई, भतीजा तथा भाभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 14 जुलाई को देवरड़ गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संपर्क में आए 20 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक महिला, एक 15 वर्षीय बच्चा व एक 38 वर्षीय युवक शामिल हैं, जबकि बाकी 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव आए तीनों लोगों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। बता दें कि 14 जुलाई को देवरड़ निवासी व्यक्ति जो कि दिल्ली में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी के पद पर कार्य करता है, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए 20 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसके अलावा रामकली निवासी महिला तथा शादीपुर निवासी युवक की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नेपाल निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति शादी आदि में खाना बनाने का काम करता है। फिलहाल यह नरवाना के पटेल नगर में रहता है। तीन-चार दिन पहले इस व्यक्ति को खांसी व जुकाम हो गया था। आज इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नरवाना के ही आजाद नगर निवासी एक 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसे भी तीन-चार दिन से खांसी-जुकाम की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed