{"_id":"60c106c88ebc3e78e6104cb8","slug":"14-20-lakh-was-lent-for-two-years-by-selling-land-killed-by-shooting-two-bullets-on-demand-jind-news-rtk61227182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचकर दो साल के लिए उधार दिए थे 14.20 लाख रुपये, मांगने पर दो गोलियां मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचकर दो साल के लिए उधार दिए थे 14.20 लाख रुपये, मांगने पर दो गोलियां मारकर की हत्या
विज्ञापन
अलेवा में मंगलवार की रात करीब नौ बजे घर में घुसकर कुलदीप नामक व्यक्ति की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 14.20 लाख रुपये के लेन-देन में हुई हत्या के दौरान बीचबचाव करने आई पड़ोस की महिला को भी आरोपी ने गोली मार दी, जो उसकी टांग में लगी है। वारदात की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुलदीप वह महिला को नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। घायल रामप्यारी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक कुलदीप (35) की पत्नी अनीता ने बताया कि उसके पति ने आधा एकड़ जमीन बेचकर दो वर्ष पहले गांव के ही अनिल को 14.20 लाख रुपये उधार पर दिए थे। समय पूरा होने के बाद जब उसके पति ने अनिल से पैसे मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद उसने पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
अनीता ने बताया कि मंगलवार की रात में लगभग नौ बजे गांव का ही सोमबीर उर्फ कोनू घर पर आया और उसकी सास से कुलदीप के बारे में पूछताछ की। जब उसकी सास ने बताया कि कुलदीप घर पर ही है तो वह चला गया। कुछ देर के बाद वह अपने भाई अनिल उर्फ गीगड़ के साथ उनके घर आया। उसके दोनों हाथों में पिस्तौल थी। वह आते ही कुलदीप के कमरे में घुस गया और उसे दो गोलियां मार दीं। एक गोली उसके सिर में और दूसरी छाती में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर बीचबचाव करने आई पड़ोस की रामप्यारी पर भी आरोपी अनिल ने गोली चला दी, जो उसकी टांग में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दोनों भाई नामजद, एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
अलेवा थाना पुलिस ने घर में घुसकर कुलदीप की गोली मारकर हत्या करने, बीचबचाव करने आई महिला पर गोली चलाकर घायल करने के आरोप में अनिल व उसके भाई सोमबीर को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
बीरबल सिंह थाना प्रभारी अलेवा।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए तीन घंटे जाम किया जींद-असंध मार्ग
कुलदीप के परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को एंबुलेंस में रखकर सुबह दस बजे जींद-असंध मार्ग को जाम कर दिया। थाना प्रभारी बीरबल सिंह द्वारा हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी पर ही जाम खोलने की बात कही। इसके बाद डीएसपी पुष्पा खत्री, डीएसपी जितेंद्र खटकड़, एएसपी नीतिश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिजन एक बजे तक सड़क को जाम रखा।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें कर रहीं काम
आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है। इसमें तीन टीमें सीआईए व एक टीम अलेेवा थाना की है। चारों टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापा मार रही हैं। आरोपियों के परिवार के सभी सदस्य फरार हैं। जितेंद्र खटकड़ डीएसपी उचाना।
फ