{"_id":"5cb241d3bdec2214023365e0","slug":"131555186131-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के कटों से परेशान होकर हाट गांव की महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के कटों से परेशान होकर हाट गांव की महिलाओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। बिजली कटों से परेशान होकर शनिवार को गांव हाट की महिलाओं ने हाट 33केवी पावर हाउस के पास गोहाना-सफीदों रोड को जाम कर दिया। जिससे 50 मिनट तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। महिलाओं में रोष था कि बिजली निगम द्वारा रात को बिजली काट दी जाती है। जिससे गर्मी बढ़ने और मच्छरों के काटने से नींद खराब होती है। महिलाओं ने कहा कि रात को केवल एक घंटा ही गांव को बिजली दी जाती है। इसके चलते ग्रामीणों को रात में सोते समय काफी परेशानी होती है। बिजली नहीं होने के कारण मच्छर काट रहे हैं। इससे कई ग्रामीण बीमार भी पड़ गए हैं। वहीं शाम के समय पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए भी ग्रामीणों को परेशानी होती है। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार निगम के अधिकारियों से की लेकिन अधिकारियों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते महिलाओं ने शनिवार को गोहाना रोड को जाम कर दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रामपाल व बिजली निगम के जेई विकास मौके पर पहुंचे। तहसीलदार रामपाल द्वारा आश्वासन देने के बाद महिलाओं ने जाम को खोल दिया।
हाट पावर हाउस की लाइट पानीपत के गांव उरलाना 132केवी पावर हाउस से जुड़ी हुई है। शुक्रवार को लाइन में फाल्ट हो गया था। इस कारण बिजली चली गई थी। सूचना पर रात को कर्मचारियों को बिजली ठीक करने में लगा दिया था। शनिवार सुबह करीब तीन बजे तक बिजली को सफीदों के पावर हाउस से जोड़ दिया गया था। फाल्ट को ठीक किया जाएगा। -रामपाल दहिया, एसडीओ ग्रामीण, बिजली निगम।