{"_id":"5ca4fca8bdec221465559682","slug":"131554316456-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों का हुआ प्रथम रैंडामाईजैशन, सभी विधानसभा क्षेत्रों को ईवीएम अॅलाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों का हुआ प्रथम रैंडामाईजैशन, सभी विधानसभा क्षेत्रों को ईवीएम अॅलाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम का पहला रेंडमाइजेशन कर सभी विधानसभा क्षेत्रों को हुई अॅलाट
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया। इस अवसर पर पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ईवीएम रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
डीसी आदित्य दहिया ने ईवीएम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों को ईवीएम अॅलाट हो गई हैं। इसके अलावा इस बैठक में कर्मियों को ईवीएम का प्रशिक्षण देने के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली मशीनों को लेकर भी रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि ईवीएम की दो रेंडमाइजेशन और करवाई जाएगी। तीसरे रेंडमाइजेशन का कार्य पूर्ण होने के बाद ईवीएम मतदान केंद्रों को अॅलाट कर दी जाएंगी। डीसी ने पंाचों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ऐसे मतदान केंद्रों की सूची तैयार करें, जिन मतदान केंद्रों पर निर्धारित संख्या से अधिक मतदाता है। ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 तथा शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1400 निर्धारित की गई है। अगर किसी मतदान केंद्र पर निर्धारित संख्या से अधिक मतदाता हैं तो ऐसे मतदान केंद्रों के साथ एक-एक सहायक मतदान केंद्र भी स्थापित करना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 1005 मतदान केंद्र है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने पर 53 सहायक मतदान केंद्र और स्थापित करवाए जाएंगे।