फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   22वें पुष्प उत्सव में आयोजित प्रतियोगिता रंगोली में हेमलता तो मेहंदी में ममता रही प्रथम

22वें पुष्प उत्सव में आयोजित प्रतियोगिता रंगोली में हेमलता तो मेहंदी में ममता रही प्रथम

Sun, 03 Mar 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
22वें पुष्प उत्सव में आयोजित प्रतियोगिता रंगोली में हेमलता तो मेहंदी में ममता रही प्रथम
22वें पुष्प उत्सव में हेमलता ने रंगोली और नेहा ने मेहंदी प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद बागवानी संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय 22वें पुष्प उत्सव के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया। उत्सव के पहले दिन विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई तो दूसरे दिन रंगोली, मेहंदी, बेबी शो, चित्रकला, डॉग शो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सुभाष श्योराण ने शिरकत की और विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

हेमलात ने रंगोली प्रतियोगिता में सबसे बेहतर पुष्प की रंगोली निर्धारित समय से पहले बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तो मणिका ने दूसरा और मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में ममता ने प्रथम स्थान, साधिका ने दूसरा और डिंपल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बेबी शो में नंदिनी प्रथम, श्रेय द्वितीय, पर्व सिंगला तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला के जूनियर वर्ग में खुशी प्रथम, पंकज द्वितीय, जतिन तीसरे तथा सीनियर वर्ग में संयम प्रथम, निकलेश द्वितीय, फलक तीसरे स्थान पर रही। डॉग शो में उपकार प्रथम, नरेंद्र द्वितीय, देवेंद्र व वीरपाल तीसरे स्थान पर रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अर्णव प्रथम , उपासना द्वितीय, रितेश तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इससे लोगों में पेड़-पौधों के प्रति तथा प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा होगी। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन बाल मुकंद भोला, प्रधान अजेश जैन, आशीष भारद्वाज, प्रवीन सैनी, अनिल भोला, कर्नल बाली तथा विनोद भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed