फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हर रोज सड़क हादसों से रोडवेज कर्मचारी नहीं ले रहे सबब

हर रोज सड़क हादसों से रोडवेज कर्मचारी नहीं ले रहे सबब

Mon, 11 Feb 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
हर रोज सड़क हादसों से रोडवेज कर्मचारी नहीं ले रहे सबब
बिना एंटी फॉग लाइट्स के सड़कों पर दौड़ रहीं रोडवेज की 110 बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही हादसे भी होने शुरू हो गए थे जो अब भी जारी है, मगर हादसों को रोकने के प्रति किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई है। रोडवेज द्वारा भी हादसों को रोकने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। सर्दी शुरू होते ही रोडवेज बसों में एंटी फॉग लाइट लगाने के आदेश दिए जाते हैं, लेकिन जींद डिपो की ज्यादातर पुरानी बसों में एंटी फॉग लाइट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसके चलते रोडवेज चालकों और परिचालकों की मनमानी यात्रियों पर भारी पड़ सकती है। कोहरा होने के बाद भी ड्राइवर बिना एंटी फॉग लाइट के ही रोडवेज बसों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। जींद डिपो में 170 बसों में से केवल 60 नई बसों में ही एंटी फॉग लाइट लगी हैं, जबकि बाकी पुरानी बसें बिना एंटी फॉग लाइट के ही सड़कों पर दौड़ रही हैं।
जींद डिपो की रोडवेज बसों में लगभग 22 हजार यात्री हर रोज सफर करते हैं। इसमें से लगभग छह हजार स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने जाने वाले विद्यार्थी होते हैं। इस दौरान कई विद्यार्थी तो शाम को घर वापस आते समय बस के दरवाजे पर लटक कर या छत पर बैठकर सफर करते हैं। ऐसे में बिना एंटी फॉग लाइट के सड़कों पर चल रही रोडवेज बसों में सफर करना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

हर रोज हो रहे हैं हादसे, नहीं ले रहे सबब
सर्दी का मौसम शुरू होते ही सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। हर दिन किसी न किसी सड़क पर हादसा होता है। इसमें किसी न किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसके बावजूद रोडवेज कर्मचारी सड़क हादसों से सबब नहीं ले रहे हैं। सर्दी खत्म होने को आ रही है, लेकिन रोडवेज कर्मचारी अब भी बिना एंटी फॉग लाइट के ही बसों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। इससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप में पर्याप्त संख्या में एंटी फॉग लाइट हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सर्दी शुरू होते ही सभी बसों में एंटी फॉग लाइट इस्तेमाल करने के आदेश दिए जाते हैं। सभी बसों पर एंटी फॉग लाइट लगाई भी गई थीं। कभी किसी वजह से जिस बस में एंटी फॉग लाइट टूट जाती है तो दोबारा से एंटी फॉग लाइट लगवा दी जाती है। कोई भी बस बिना एंटी फॉग लाइट के नहीं भेजी जाती।
गुलाब सिंह दूहन, वर्कशॉप मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed