फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़े मौसम के मिजाज, पारा लुढका, ठिठुरन बढ़ी

पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़े मौसम के मिजाज, पारा लुढका, ठिठुरन बढ़ी

Sat, 02 Feb 2019 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़े मौसम के मिजाज, पारा लुढका, ठिठुरन बढ़ी
मौसम का बिगड़ा मिजाज, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मौसम के मिजाज बदलने से एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि पिछले दो दिन मौसम साफ रहा, लेकिन शुक्रवार को फिर से ठंड बढ़ गई। इसके चलते तापमान काफी गिर गया और न्यूनतम तापमान नौ व अधिकतम 19 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश को फसलों के लिए अच्छा माना जा रहा है, लेकिन अगर बारिश के साथ ओले गिरते हैं तो इससे काफी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने से ठंड फिर से बढ़ेगी और दो सप्ताह बाद से मौसम साफ होना शुरू होगा। इस बार जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड पड़ी। जनवरी के शुरू में जहां तापमान पांच डिग्री तक रहा, वहीं बाद में यह बढ़ना शुरू हुआ और आठ-नौ डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन जनवरी के अंत में फिर से तापमान चार से पांच डिग्री तक पहुंच गया। इसका असर फरवरी में भी ठंड पर साफ दिख रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम नौ डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की उछाल व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में कुछ जगह छींटे पड़ने और करीब दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के कारण अचानक से ठंड काफी बढ़ गई। यूं तो वीरवार को भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, आसमान में बादल छाए रहने से रात के समय तापमान अधिक नहीं गिरा। शुक्रवार को दिन के समय भी बादल छाए रहे और अच्छी धूप नहीं निकली।

बारिश से होगा फसलों को लाभ
फिलहाल सभी फसलों को सिंचाई की जरूरत है। अगले सप्ताह पांच से सात फरवरी तक बारिश की संभावना है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि अभी फसल में सिंचाई नहीं करें। बारिश से फसल को काफी लाभ होगा, हालांकि इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है। अगर ऐसा होता है तो फसलों को काफी नुकसान होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र कुमार, कृषि विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed