फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नेशनल हाईवे पर अधिग्रहित जमीन के बाहर बिजली के पोल लगाने का विरोध

नेशनल हाईवे पर अधिग्रहित जमीन के बाहर बिजली के पोल लगाने का विरोध

Tue, 08 Jan 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर अधिग्रहित जमीन के बाहर बिजली के पोल लगाने का विरोध
अधिगृहित जमीन के बाहर लगा रहे थे खंभे, दुकानदारों ने रुकवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे को फोरलेन करने के लिए सरकार द्वारा सड़क के एक साइड में जमीन अधिगृहित की गई है। फोरलेन का काम भी शुरू हो गया है। मगर उचाना में अधिगृहित की गई जमीन से बाहर बिजली के खंभों लो लगाने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। सोमवार को दुकानदारों ने खंभों को अधिगृहित जमीन से बाहर खंभों को लगाने का विरोध करते हुए काम को रुकवा दिया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

दुकानदारों का कहना है कि यदि उनके साथ जबरदस्ती की गई तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। नायब तहसीलदार महावीर सिंह ने दुकानदारों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दुकानदार सुभाष, यशपाल, अनिल शर्मा, सत्यवान, चंद्रपाल, धूप सिंह, रामनिवास, राकेश ने कहा कि नेशनल हाइवे के दोनों तरफ दुकानें हैं। सरकार ने अब फोरलेन निर्माण के लिए हाईवे के एक तरफ ही जमीन अधिगृहित की है। अब बिजली निगम द्वारा सड़क के साथ बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। यह खंभे सरकार द्वारा अधिगृहित की गई जमीन से बाहर दुकानदरों की जमीन पर लगाए जा रहे हैं। ऐसा कर सरकार उनके साथ नाइंसाफी कर रही है। सरकार को चाहिए कि हाईवे के दोनों तरफ ही जमीन अधिगृहित की जाए। अब बिजली के पोल 22 फुट तक लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी जमीन अधिगृहित की गई है उस तक पोल लगाने को दुकानदार सहमत हैं। इससे अधिक की जमीन पर अगर पोल लगाए जाएंगे तो वो किसी सूरत में यह काम नहीं होने देंगे। नायब तहसीलदार से दुकानदारों ने दोबारा जमीन की पैमाइश करवा कर पोल लगाने व सड़क के दोनों ओर 11-11 फुट जमीन का अधिग्रहण करने की मांग की है। नायब तहसीलदार महावीर सिंह ने कहा कि दुकानदारों ने दोबारा से पैमाइश करवाने की मांग की है। दुकानदारों की इस मांग को पूरा करते हुए कानूनगो को पैमाइश करने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed