{"_id":"5b6897c94f1c1bed5e8b7841","slug":"131533581257-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, किसानों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, किसानों को होगा लाभ
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कई दिनों की गर्मी के बाद सोमवार सुबह फिर से बूंदाबांदी हुई। दिनभर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों को भी इससे काफी लाभ होगा। जिला में करीब ढाई हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपाई की गई है। इस समय लोगों को धान की फसल में पानी की काफी जरूरत है। वहीं कपास व बाजरा की फसल को भी बारिश से लाभ होगा। सोमवार सुबह करीब चार बजे ही बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन करीब आठ बजे थोड़ी तेज बूंदाबांदी हुई। दोपहर करीब तीन बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। इसके बाद करीब दो घंटे के लिए बारिश रुकी और पांच बजे फिर से आसमान से फुहारें आनी शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन सोमवार को दिन में यह 31 डिग्री रहा। मंगलवार को भी तापमान में कुछ गिरावट आएगी। इसके बाद बुधवार को फिर से तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि पिछले करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से किसानों में निराशा थी, लेकिन सोमवार को हुई बूंदाबांदी से फिर से उम्मीद बनी है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में पूरे महीने रुक-रुक कर बारिश होती रही।