{"_id":"5b43b33e4f1c1bb6248b55a4","slug":"131531163454-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो किसान चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो किसान चचेरे भाइयों की मौत
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव बिशनपुरा के नजदीक एक कार व बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बिशनपुरा गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई धान की रोपाई के लिए मजदूरों की तलाश में किनाना गांव गए थे। पुलिस ने दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक साथ दो भाइयों की मौत से गांव बिशनुपरा में मातम छा गया।
पुलिस के अनुसार गांव बिशनपुरा निवासी 58 वर्षीय महाबीर अपने चाचा के लड़के 48 वर्षीय सुभाष के साथ रविवार शाम को धान की रोपाई करवाने के लिए मजदूरों की तलाश कर रहे थे। उन्हें पता चला कि किनाना गांव में किसी किसान के पास मजदूर आए हुए हैं। दोनों शाम को ही बाइक पर सवार होकर किनाना गांव गए। जब वह मजदूरों के साथ बातचीत करके गांव बिशनपुरा की तरफ आ रहे थे तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। जिस समय दुर्घटना हुई बाइक को सुभाष चला रहा था तथा महाबीर उसके पीछे बैठा था। सड़क दुर्घटना होते ही लोग जमा हो गए और दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई राजबीर की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।