{"_id":"5b4357874f1c1b08278b574d","slug":"131531139975-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुचराना कलां में घोड़ी बिफरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुचराना कलां में घोड़ी बिफरने से युवक की मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव कुचराना कलां में एक घोड़ी बिफरने से उसकी चपेट में आए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव कुचराना कलां निवासी हरिकेश ने अपनी घोड़ी गांव के ही कृष्ण कुमार को दी थी। कृष्ण कुमार ने कहा था कि वह उसकी घोड़ी की चाल निकाल देगा। शनिवार शाम को कृष्ण ने घोड़ी को रेहड़ी में जोड़ दिया और उसे चलाने लगा। अचानक घोड़ी बिफर गई और कृष्ण कुमार रेहड़ी व घोड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे घर लेकर आए। जब उसकी हालत गंभीर हुई तो नागरिक अस्पताल में लाया गया लेकिन रास्ते में ही कृष्ण की मौत हो गई। नगूरां चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि किसी ने किसी के खिलाफ कोई बयान दर्ज नहीं करवाया है।