{"_id":"6a947dce07847f59c1080825","slug":"heavy-vehicles-are-passing-through-link-roads-to-avoid-toll-police-set-up-checkpoints-jind-news-c-199-1-sroh1009-159398-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: टोल से बचने के लिए लिंक मार्गों से गुजर रहे भारी वाहन, पुलिस ने लगाए नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: टोल से बचने के लिए लिंक मार्गों से गुजर रहे भारी वाहन, पुलिस ने लगाए नाके
विज्ञापन
30जेएनडी33: खटकड़ गांव के पास लगाए गए नाके पर तैनात पुलिस व समर्थन में आए ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। खटकड़ टोल से बचने के लिए कमर्शियल वाहन बड़ौदी से खटकड़, झांझ और बड़ौदा के लिंक मार्गों से होकर गुजर रहे थे। दिनभर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खेतों में आने-जाने वाले किसानों और पशुपालकों को हादसे का डर बना हुआ था।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने इन लिंक मार्गों पर पुलिस के नाके लगवा दिए हैं। पुलिसकर्मी तैनात रहकर बड़े कमर्शियल वाहनों को रोक रहे हैं। संबंधित गांवों के सरपंचों ने भी इस समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें दी थीं। ग्रामीणों का कहना था कि टोल बचाने के लिए वाहन चालक गांवों के संकरे रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी होती है।
रविवार को बड़ौदा, खटकड़, झांझ सहित संबंधित गांवों के ग्रामीण पुलिस नाके पर पहुंचे और कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इन रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कमर्शियल वाहन को इन लिंक मार्गों से नहीं गुजरने दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कुछ वाहन चालकों ने आरोप लगाया था कि टोल अधिकारियों के दबाव में पुलिस नाके लगाए गए हैं। टोल मैनेजर कुलदीप ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि नाके ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर लगाए गए हैं।
वर्जन
ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन के आदेश पर नाके लगाए गए हैं। गांवों में हादसे की आशंका को देखते हुए बड़े कमर्शियल वाहनों को लिंक मार्गों से गुजरने से रोका जा रहा है। -पीएसआई चंद्रपाल उचाना थाना प्रभारी