{"_id":"5a623b9a4f1c1ba1268b5565","slug":"131516387226-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ में 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ में 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटू राम जयंती पर होगी राज्य स्तरीय मैराथन दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। बसंत पंचमी एवं सर छोटू राम जयंती के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को नवदीप स्टेडियम में राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी उप मंडल अधिकारी नागरिक डॉ. किरण सिंह ने मैराथन दौड़ के सफल आयोजन के लिए बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ में प्रदेश के प्रत्येक जिले से 10 लड़के व 10 लड़कियां खिलाड़ी भाग लेंगे। जबकि जींद जिले के करीब 300 खिलाड़ियों की प्रतिभागिता होगी। आयोजन की सफलता एवं खिलाड़ियों की बॉर्डिग व लॉजिंग के बारे पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए डॉ. किरण सिंह ने उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों की अलग अलग ड्यूटी लगाई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान समस्त व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए नरवाना के तसहीलदार दर्शन कुमार करे ओवर आल इंचार्ज बनाया गया। उन्होंने खिलाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था की जिम्मेदारी स्टेडियम इंचार्ज जोगिंद्र तथा खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद्र को सौंपी। सुरक्षा संबंधित सभी प्रबंधों की जिम्मेदारी पूरी प्रतियोगिता के दौरान पुलिस उप अधिक्षक नरवाना की होगी। एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार नरवाना ओम प्रकाश जांगड़ा इस राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ आयोजन के डयूटी मजिस्ट्रेट होंगे। वह खिलाड़ियों के ठहराव, खाना सहित अन्य तमाम व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विनोद बाला तथा ईश्वर आसरी खिलाड़ियों के रिफरेसमेंट की व्यवस्था संभालेेंगे। उन्होंने अन्य खेल सुविधाओं के लिए मनोज कोच की ड्यूटी लगाई। एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अधिकारी सतीश छाछिया को स्टेडियम और खिलाड़ियों के ठहराव की जगह पेयजल प्रबंध तथा सचिव नगर परिषद आजाद सिंह को मौके पर फायर ब्रिगेड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। प्रतियोगिता रंगोली बनवाने की जिम्मेदारी सीडीपीओ मंजू कथूरिया की होगी। एसडीएम डॉ. किरणसिंह ने बैठक में उपस्थित अन्य सभी अधिकारियों को भी प्रतियोगिता के दौरान अपनी डयूटी जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए।