फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रस्तावित लीड

प्रस्तावित लीड

Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित लीड
कोहरे से जींद पहुंचने वाली ट्रेनें पांच से 18 घंटे चल रहीं लेट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कई दिन से चल रहे घने कोहरे और स्मॉग का असर सामान्य जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात पर भी पड़ा है। जींद जंक्शन से निकलने वाली तीन ट्रेन जहां रेलवे ने रद्द कर दिया हैं। वहीं कई महत्वपूर्ण गाड़ियां पांच से 18 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इससे ट्रेन यात्रियों को जहां स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ रही हैं, वहीं दैनिक यात्रियों को भी रेल का पास होने के बावजूद बस से महंगा सफर करना पड़ रहा है। कोहरे से यात्री बुरी तरह हलकान हैं।
जींद रेलवे जंक्शन से प्रतिदिन करीब 80 ट्रेन गुजरती हैं। इनमें से काफी पैसेंजर गाड़ी हैं तो कई गाड़ियां यात्रियों को असम, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, जम्मूतवी, जालंधर और अमृतसर जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंचाती हैं। जींद जंक्शन से प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं, जिनमें से अधिकतर दैनिक यात्री हैं। ट्रेन देरी से चलने के कारण जहां लंबी दूरी के यात्रियों को स्टेशन पर रात बितानी पड़ रही हैं, वहीं दिल्ली-पानीपत की ओर जाने वाले यात्रियों को रेल सेवा छोड़नी ही पड़ रही है।
विज्ञापन



उधान आभा व धोलाधार 18 घंटे की देरी से
दिल्ली-फिरोजपुर सेक्शन पर चलने वाली कई ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। लालगढ़-गुहाटी के बीच चलने वाली धोलाधार एक्सप्रेस व गंगानगर से मुंबई के बीच चलने वाली उधान आभा एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को 18 घंटे की देरी से चली। वहीं गंगानगर जाने वाली इंटरसिटी सोमवार को रद्द रही। छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन जो सुबह नौ बजे जींद जंक्शन पर पहुंचती है, वह नौ घंटे की देरी शाम छह बजे के बाद जींद जंक्शन पर पहुंची। इंटरसिटी ट्रेन जो दोपहर बाद 18:30 बजे जींद जंक्शन पहुंचती है, वह 18 घंटे की देरी से चली। जनता एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा की देरी से चली। कुरुक्षेत्र को जाने वाली डीएमयू जो सुबह 07:45 बजे जींद पहुंचती है, यह ट्रेन 09:15 बजे डेढ घंटे की देरी से जींद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन ट्रेन रद्द
धुंध के चलते रेलवे ने जींद जंक्शन से निकलने वाली तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जींद से पानीपत जाने वाले 54008 यात्री गाड़ी, इंटर व सराए रोहिला से चलने वाली एसी एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इन गाड़ियों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


स्मॉग से राहत की उम्मीद
पिछले करीब पांच-छह दिन से स्मॉग की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 15 व 16 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। इससे स्मॉग की समस्या से राहत मिल सकती है।


प्रदूषण का उच्चतम स्तर बरकरार
वहीं धुंध के बीच स्मॉग के कारण प्रदूषण का उच्चतम स्तर बरकरार है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार जींद में सोमवार को हवा की गुणवत्ता का ग्राफ काफी खतरनाक स्थिति में रहा। 2.5 पीएम पार्टिकल रविवार के मुकाबल 28 अंक बढ़कर 328 पर पहुंच गया। वहीं 10 पीएम पार्टिकल रविवार की तरह 385 के स्तर पर ही रहा।



मौसम में रहें सावधान
यह मौसम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक है। इसमें सांस के मरीजों व एलर्जी के मरीजों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्थमा के मरीज बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। कम से कम बाहर निकलें। जहां तक हो सके मास्क का प्रयोग करें।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed