{"_id":"59f37bf64f1c1baf678b7e6f","slug":"131509129206-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत दो युवकों ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत दो युवकों ने अस्पताल में किया हंगामा
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीज से मिलने के लिए आए दो युवकों ने आपातकालीन कक्ष में जमकर हंगामा किया। युवकों ने वहां पर तैनात चिकित्सक से दुर्व्यवहार किया। हंगामा होता देख नागरिक अस्पताल चौक पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को काबू कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान भटनागर कालोनी जींद निवासी संदीप व लक्ष्मी नगर निवासी मनीष के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल करवाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार भटनागर कॉलोनी निवासी संदीप व लक्ष्मी नगर निवासी मनीष का कोई जानकार नागरिक अस्पताल में दाखिल है। शुक्रवार देर शाम को दोनों शराब के नशे में धुत्त होकर उनसे मिले के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों युवक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में घुस गए और वहां पर तैनात चिकित्सक विशाल वर्मा के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। जब कर्मियों ने उनका विरोध किया तो वह गाली गलौच करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सक से लिखित में शिकायत लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।