फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

Mon, 07 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
जुलाना। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन इकाई की बैठक कामरेड सुरेश की अध्यक्षता में हुई। इसमें नौ अगस्त को पूरे देश के खेत मजदूर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। इसी को लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटियों लगाने का काम किया गया। सीटू नेता सुभाष पांचाल ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों, किसानों और मजदूरों के साथ वादाखिलाफी करने का काम कर रही है। इसलिए नौ अगस्त को रोजी रोटी, पढ़ाई, दवाई, मनरेगा, रिहायशी प्लाट, डिपो का राशन, कल्याणकारी योजनाओं को लगातार खत्म करने की साजिश के खिलाफ पूरे देश के मजदूर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। पांचाल ने कहा कि आजादी के बाद की सरकारों की पूंजीवादी गोस्वामी समर्थक नीतियों की वजह से आज कृषि क्षेत्र भारी संकट झेल रहा है। आज प्रदेश व केंद्र सरकार अपने सभी वायदों को भूलकर जनता के साथ वादाखिलाफी करने का काम किया है। इस अवसर पर जिला प्रधान कामरेड सूरजभान, कामरेड गुलाब सिंह, सुल्तान जांगड़ा, दीनदयाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कामरेड ईश्वर ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed