फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   13 beat Corona, six more infected

Jind News: जिले में छह कोरोना के नए मामले आए, 13 लोग हुए ठीक

Tue, 11 Apr 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
13 beat Corona, six more infected
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अप्रैल में अब तक 73 संक्रमित मिल चुके हैं, हालांकि रिकवरी रेट भी साथ-साथ चल रहा है। इस समय जिले में 32 सक्रिय केस हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 229 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई है। इनमें से छह लोगों की संक्रमित मिले हैं। वहीं 13 लोग मंगलवार को ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 25507 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 24922 लोग ठीक हो चुके हैं तथा 553 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 13 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। इस समय जिले में संक्रमितों की संख्या 32 है। अब तक स्वास्थ्य विभाग पांच लाख 37 हजार 803 लोगों के सैंपल ले चुका है। मंगलवार को भी 249 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले एक अप्रैल से ही मिलने शुरू हो गए थे। एक अप्रैल को 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद स्टाफ की कमी के कारण लैब में जांच का काम प्रभावित हो गया और जांच रिपोर्ट बहुत कम जारी की गई। एक अप्रैल को 11, आठ को 27, 10 को 29 तथा अब 11 अप्रैल को छह मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को बरतनी होगी सावधानी
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से पूरे प्रयास कर रहा है। लोगों को भी यह बात समझनी चाहिए। यदि भीड़ हो तो मास्क जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा शारीरिक दूरी के नियम का पालन भी करना चाहिए। जितना लोग सावधानी बरतेंगे, उतना ही हम कोरोना को हरा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed