फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1278 crore people sitting under power corporation, will recover

बिजली निगम के 1278 करोड़ दबाए बैठे लोग, करेगा वसूली

Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
1278 crore people sitting under power corporation, will recover
जींद। जिले में बिजली उपभोक्ताओं पर निगम के करीब 1300 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसकी वसूली के लिए अब बिजली निगम ने एक दिसंबर से विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत बकायेदारों से संपर्क कर राशि भरने का आह्वान किया जा रहा है। जो उभोक्ता इस अभियान के दौरान बकाया राशि का भुगतान नहीं करेंगे, उनके बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। जींद जिला बिजली चोरी व बिल नहीं भरने के मामले में प्रदेश में नंबर एक पर है।
विज्ञापन

जींद सर्कल बिजली निगम के दो लाख 75 हजार उपभोक्ता हैं।ं इनमें से 123068 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो नियमित रूप से बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इन पर बिजली निगम के 1278 करोड़ दो लाख 98 हजार रुपये बिजली बिल बकाया है। इनमें से अकेले ग्रामीण उपभोक्ताओं पर 1124 करोड़ 40 लाख 92 हजार रुपये बकाया हैं, जबकि शेष राशि शहरी उपभोक्ताओं पर है। शहरी उपभोक्ताओं पर 117 करोड़ 36 लाख 58 हजार रुपये के बिजली बिल बकाया हैं। इसमें घरेलू, व्यवसायिक व औद्योगिक उपभोक्ता शामिल हैं। फिलहाल बिजली निगम ने शहरी उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अभियान चला रखा है। इसके लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस के बाद भी जो उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं करेगा, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

-----
शहरी घरेलू उपभोक्ताओं पर 28 करोड़ से अधिक देनदारी
जिले में 21045 शहरी घरेलू उपभोक्ताओं पर 28 करोड़ 37 लाख 54 हजार रुपये बकाया हैं। इनमें चल रहे व कट चुके कनेक्शन शामिल हैं। 18547 चालू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं पर 19 करोड़ 76 लाख 65 हजार रुपये बकाया हैं। 2498 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं पर कुल आठ करोड़ 60 लाख 89 हजार रुपये बिजली बिक बकाया है। इसके अलावा व्यवसायिक कनेक्शन वाले 10850 उपभोक्ताओं पर 37 करोड़ 21 लाख 34 हजार रुपये बकाया हैं। इनमें 8234 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चालू हैं और इन पर 21 करोड़ 56 लाख 25 हजार रुपये के बकाया हैं, जबकि 2618 कनेक्शन काटे जा चुके हैं। ऐसे उपभोक्ताओं पर 15 करोड़ 65 लाख नौ हजार रुपये के बिजली बिल बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
539 औद्योगिक इकाइयां ने भी बिजली बिल नहीं भरा
जिले में 1539 ऐसी औद्योगिक इकाइयां हैं, जिन्होंने बिजली बिल नहीं भरा है। इन पर 51 करोड़ 77 लाख 70 हजार रुपये बकाया है। इनमें से 880 औद्योगिक इकाइयों के कनेक्शन चालू हैं और इन पर 43 करोड़ 34 लाख 55 हजार रुपये के बकाया हैं। इसके अलावा 659 औद्योगिक इकाइयों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इन पर आठ करोड़ 43 लाख 15 हजार रुपये के बिजली बिल बकाया हैं।

वर्जन
वसूली के लिए अभियान चल रहा है। प्रयास है कि इस दौरान अधिक से अधिक बकाया राशि की वसूली हो सके। पहले शहरी घरेलू उपभोक्ताओं, कामर्शियल और औद्योगिक इकाइयों का बकाया बिल भरवाया जा रहा है। इस मौके का लाभ लेते हुए लोग अपने बिल भर सकते हैं। जो लोग बिल नहीं भरेंगे, उनके कनेक्शन काट कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- केडी बंसल, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed