फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1250 people performed mass yoga in Safidon

Jind News: सफीदों में 1250 लोगों ने किया सामूहिक योग

Sun, 21 Jun 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
1250 people performed mass yoga in Safidon
फोटो कैप्शन कार्यक्रम में योग करते हुए विधायक रामकुमार गौतम व एसडीएम पुलकित मल्होत्रा व नई अन - फोटो : सांकेतिक
सफीदों। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सफीदों की नई अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक रामकुमार गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने की।
विज्ञापन

आयोजन में क्षेत्र के लगभग 1250 से अधिक लोगों ने भाग लेकर योग और प्राणायाम किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों सतीश कुमार, पूजा रानी और सरिता द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और अलोम-विलोम का अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन

विधायक रामकुमार गौतम ने योग मित्रों, प्रशिक्षकों, फार्मासिस्ट और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। विधायक रामकुमार गौतम और एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने मंडी परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि योग एक ऐसी प्राचीन भारतीय विधा है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर में उत्पन्न अनेक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि जिस प्रकार योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है, उसी प्रकार स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधारोपण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed