फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   125 out of 1140 cases kept in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए 1140 केसों में से 125 का हुआ फैसला

Sun, 11 Apr 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
125 out of 1140 cases kept in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत में शिकायतों का समाधान करते न्यायाधीश। संवाद - फोटो : Jind
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 1140 केस समाधान के लिए रखे गए। इनमें से 125 केसों का आपसी सहमति से समाधान किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि बैंक लोन रिकवरी के 60 केसों का समाधान कर 84 लाख रुपये की वसूली पर सहमति बनी। वाहन दुर्घटना के 70 केस समाधान के लिए रखे गए, जिनमें से 22 केसों का समाधान कर एक करोड़ 98 लाख 72 हजार रुपये पर सहमति हुई। चेक बाउंस का एक केस रखा गया था, जिसमें आपसी सहमति से एक लाख 13 हजार रुपये देने पर सहमति हुई।
विज्ञापन

इसी प्रकार लोक अदालत में 12 सिविल केस रखे गए थे, जिनमें से दो केसों का समाधान किया गया। अन्य प्रकार के 46 केस रखे गए थे, जिनमें से 32 केसों का समाधान करके 89 हजार 100 रुपये की राशि देने पर सहमति हुई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की लोक अदालतें काफी कारगर साबित हो रही हैं। इनमें बिना समय गवाएं केसों का समाधान हो जाता है और लोगों को शीघ्र व सस्ता न्याय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed