{"_id":"689799af601b2910430aa9b7","slug":"125-lakh-withdrawn-by-hacking-engineers-phone-jind-news-c-199-1-sroh1006-139067-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इंजीनियर का फोन हैक कर निकाले 1.25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इंजीनियर का फोन हैक कर निकाले 1.25 लाख
Sun, 10 Aug 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
जींद। साइबर ठगों ने सिविल इंजीनियर का फोन हैक कर उसके बैंक खाते से 1.25 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
निडानी निवासी दीपक ने पुलिस एफआईआर में बताया कि वह सिविल इंजीनियर है और प्राइवेट नौकरी करता है। एक अगस्त को उसका फोन हैक हो गया। बैंक की तरफ से एक मैसेज आया जिसमें भीम एप जोड़ दी गई। उसने भीम एप लिंक भी नहीं करवाया था।
कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से चार ट्रांजक्शन हुई। इनमें उसके खाते से 95594 रुपये निकाले गए। दो अगस्त को फिर से उसके फोन पर मैसेज आया जिसमें उसके बैंक खाते से 29600 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
उसके बैंक खाते से कुल 125594 रुपये निकाल लिए गए। पता चलने पर उसने खाते को बंद करवाया और पुलिस को शिकायत दी गई।