{"_id":"5cd5d109bdec2207073c49c5","slug":"121557516553-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अलग-अलग 18 जगह लगी आग, लोहचब गांव में एक गता फैक्टरी जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अलग-अलग 18 जगह लगी आग, लोहचब गांव में एक गता फैक्टरी जलकर खाक
विज्ञापन
जींद। शुक्रवार का दिन पूरे जिले पर भारी रहा। जिले में अलग-अलग 18 जगह आग लगने के समाचार मिले। लोहचब गांव स्थित एक गत्ता फैक्टरी पूरी तरह आग में जलकर राख हो गई। वहीं मलार गांव में एक पशुबाड़े में लगी आग से दो भैंस व एक कटड़ा बूरी तरह से झुलस गए। कालवा गांव में बिटोड़े जल गए, आलनजोगी खेड़ा गांव में तूड़े के कूप व सफीदों में सैकड़ों एकड़ में खड़े गेहूं के फोन जल गए। दूसरे जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी तक आकलन नहीं हो पाया है। गांव मलार निवासी किसान राजबीर ने कहा कि उसके पशु बाड़े में दो भैंस तथा एक कटड़ा बंधा हुआ था। उसके पशुबाड़े के कुछ ही दूरी पर कूड़ा-करकट में किसी ने सुलगती हुई चिंगारी डाल दी। इसके बाद कूड़ा-कर्कट में आग लग गई। इसके बाद आग पास ही राजबीर के पशुबाड़े तक पहुंच गई। धीरे-धीरे आग छत तक पहुंच गई और कडिय़ों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पशुबाड़े में आग लगी देखी तो राजबीर तथा उसके भाई बलिंद्र को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक तीनों पशु आग में बुरी तरह से झुलस चुके थे। पशु लोहे की बेल के साथ बंधे हुए थे जिस कारण वह बाहर नहीं निकल पाए। आग में पशु बुरी तरह बिलखते रहे। आग लगने की सूचना पाकर पशु चिकित्सक वेटरनरी सर्जन डॉ. राजेश, वीएलडीए डॉ. सुरेंद्र, डॉ. मनोज की टीम मौके पर पहुंच गई और पशुओं का उपचार शुरू किया। आग के कारण पशुओं 85 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
लोहचब गांव की फैक्टरी में आग से लाखों का गत्ता जलकर खाक
गांव लोहचब में एक गत्ता फैक्टरी में शाम को लगभग छह बजे आई तेज आंधी के कारण आग लग गई। खेतों में लगी आग की कोई चिंगारी तेज आंधी के कारण फैक्टरी तक पहुंच गई तथा फैक्टरी में रखे गत्ते में आग लग गई। गत्ते में लगी आग बहुत तेजी के साथ पूरी फैक्टरी में लग गई। फैक्टरी के गोदाम में रखा तैयार माल भी इसकी भेंट चढ़ गया। जींद निवासी विजय सिंगला ने बताया कि उसने लोहचब गांव के पास अपनी फैक्टरी लगाई हुई है। वह यहां गत्ता तैयार करके दूसरी कंपनियों को सप्लाई करता है। उसके गोदाम में लगभग दस लाख रुपये का गत्ता तैयार था जो एक-दो दिन में लोड करके बंबई भेजना था। आग के कारण वह सब जल गया। इसके साथ-साथ फैक्टरी में लगी मशीनें भी जलकर राख हो गई। फैक्टरी में आग बुझाने के लिए केवल एक बार फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई थी, पानी खत्म होने के बाद वह वापस नहीं आई। बाद में पता चला कि वह गाड़ी गांव मनोहरपुर के बिटोड़ों में लगी आग को बुझाने में व्यस्त हो गई। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
कालवा गांव में जले बिटोड़े
दूसरी ओर कालवा गांव में शमशानघाट की आग से निकली चिंगारी ने गांव के पास बिटोड़ो स्वाह कर दिया। दरअसल गांव में बाला नामक व्यक्ति की मौत हुई थी। दोपहरबाद जब गांव में बाला का अंतिम संस्कार किया गया तो चिता से चिंगारी निकल कर बिटोड़ों में जा घुसी। इससे करीब 15 बिटोड़े जल गए।
विज्ञापन
150 एकड़ के फाने जले
वहीं सफीदों के पास गुमन डेरा के पास अचानक आग लगने से करीब 150 एकड़ गेहूं के फाने जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। इस पर जब फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो कर्मचारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड पंक्चर है और अभी नहीं आ सकती। वहीं सफीदों फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर करीब पौने एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर फायर ब्रिगेड को भेजा जा रहा था, तभी फोन आ गया कि आग पर काबू पा लिया है। वहीं मलार गांव में घर में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड का वहां भेजा गया था, इसके बाद कालवा गांव में आग की सूचना मिली तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को कालवा भेज दिया गया।
बाहरी रोड पर बिघाना के खेतों में शुक्रवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक किसान के तूड़े के दो कूप जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की खेतों में भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहंचे ग्रामीणो ने तुरंत इसकी सूचना सरपंच व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से लगभग एक घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद ग्रामीणो द्वारा जब तक आग पर काबू पाया गया उस समय तक बिघाना निवासी राजेश उर्फ काका के तूड़े के दो कूप जल कर राख हो गए है।