{"_id":"5ca64e17bdec22140559bb53","slug":"121554402839-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत मांगने के मामले में शिक्षा एवं ट्रेजरी विभाग के कर्मचारी की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत मांगने के मामले में शिक्षा एवं ट्रेजरी विभाग के कर्मचारी की हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपों का सामना कर रहे सहायक खजाना अधिकारी ने स्वीकार किया तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। सहायक खजाना अधिकारी द्वारा बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगने के मामले में कस्बे के खंड शिक्षा कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कपूर की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में जुलाना खंड के सभी प्राचार्य, मुख्याध्यापक, लिपिक, यूनियन के पदाधिकारी, हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ, हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, तालमेल कमेटी के पदाधिकारी, मिड-डे मील कर्मचारी, चतुर्थ कर्मचारी, लेक्चरर एसोसिएशन व ट्रेजरी विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सहायक खजाना अधिकारी ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत मांगी, रिश्वत न देने पर महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया और पुलिस को सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत दी। इस पर सहायक खजाना अधिकारी का तुरंत प्रभाव से तबादला किया जाए और पुलिस से शिकायत वापस ली जाए। महिला कर्मचारी से माफी मांगी जाए। सहायक खजाना अधिकारी ने कर्मचारियों और यूनियनों द्वारा लिया गया फैसला बैठक में मान लिया। महिला कर्मचारी से माफी मांगकर अपनी शिकायत वापस लेने का विश्वास जताया।
यह था मामला
31 मार्च को शिक्षा विभाग की महिला कर्मचारी बिल पास करवाने के लिए सहायक खजाना अधिकारी के पास गई थी। महिला कर्मचारियों ने बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगने व दुर्व्यवहार करने का आरोप खजाना अधिकारी पर लगाया था। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी। खजाना अधिकारी ने सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ दी थी। इसी मामले में शिक्षक कर्मचारियों एवं यूनियनों की बैठक हुई थी। मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कपूर ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली है कि सहायक खजाना अधिकारी रामकुमार का निदेशक ट्रेजरी ने संज्ञान लेते हुए तबादला उचाना कर दिया।