{"_id":"5c8d3772bdec2213fa1fa504","slug":"121552758642-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात अप्रैल को होगी 134ए के तहत जिलेभर में परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात अप्रैल को होगी 134ए के तहत जिलेभर में परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
134ए के तहत जिलेभर में परीक्षा सात अप्रैल को
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 134ए के तहत दाखिला लेने की सूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत दूसरी से आठवीं कक्षा के जरूरतमंद विद्यार्थी परीक्षा में मेरिट के आधार पर अच्छे प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। प्राइवेट स्कूलों में 18 मार्च को 134ए के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सूचना जारी कर दी जाएगी। 20 मार्च को जिला व खंड स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। 25 मार्च तक जिले के विभिन्न प्राइवेट स्कूूल अपने स्कूलों में नोटिस बोर्ड व स्कूल की बेवसाइट पर खाली सीटों की सूचना जारी करेंगे। इसके बाद 28 मार्च से चार अप्रैल के बीच बीईओ व बीईईओ को आए हुए आवेदनों के बारे में सूचना दी जाएगी। बीईओ द्वारा पांच अप्रैल को परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद सात अप्रैल को 134ए के तहत दाखिला लेने के लिए बच्चों का जिलेभर में परीक्षा होगी। 11 अप्रैल को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद खंड स्तर पर परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों की लिस्ट 12 अप्रैल को जारी की जाएगी। 15 से 19 अप्रैल के बीच बच्चों का दाखिला होगा। दूसरे स्तर में बची हुई सीटों की सूचना 20 अप्रैल को जारी की जाएगी। फिर 22 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच दूसरी सूची के आधार पर बच्चों का दाखिला होगा। अगर स्कूलों में सीट खाली रह जाती है तो वह स्कूल 26 अप्रैल को जिला स्तरीय कमेेटी को सूचना देगा।
134ए के तहत दाखिला लेने के लिए सात अप्रैल को परीक्षा होगी। इसका परिणाम 11 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में मेरिट के आधार पर बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इससे जरूरतमंद बच्चे मेरिट के आधार पर प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं।
दलजीत सिंह, डीईओ, जींद।