फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   समस्त हरियाणा सम्मेलन की तैयारियों के लिए कल से जींद में शुरू होगी जोर अजमाइश

समस्त हरियाणा सम्मेलन की तैयारियों के लिए कल से जींद में शुरू होगी जोर अजमाइश

Sun, 25 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
समस्त हरियाणा सम्मेलन की तैयारियों के लिए कल से जींद में शुरू होगी जोर अजमाइश
जींद रैली की दिग्विजय ने संभाली कमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो के दो फाड़ होने के बाद अजय सिंह चौटाला के समर्थन में पहली प्रदेश स्तरीय रैली समस्त हरियाणा सम्मेलन के नाम से नौ दिसंबर को होगी। इसी रैली पर सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला का भविष्य टिका हुआ है। इसको लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सोमवार को जींद में अभियान चलाएंगे।
राजनीतिक पंडितों के अनुसार इस रैली की कामयाबी पर ही दुष्यंत चौटाला का भविष्य टिका हुआ है। अगर यह रैली कामयाब नहीं हुई तो प्रदेश में सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला के राजनीतिक भविष्य पर भी बड़ा प्रश्न खड़ा होगा। इस रैली में कोई चूक नहीं हो, इसके लिए सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने अपने छोटे भाई दिग्विजय सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

जींद का प्रभारी चौटाला परिवार से दिग्विजिय सिंह चौटाला और जुलाना के पूर्व विधायक सूरजभान काजल को बनाया गया है। यह दौरा सोमवार से शुरू होगा। इसमें जुलाना और सफीदों हलके को प्रथम चरण में चुना गया है। इन दोनों हलकों के बड़े गांवों को टारगेट बनाया गया है। इन सभी गांवों में आसपास के गांवों के लोगों को एकत्रित करके दोनों हलकों में एक दिवसीय दौरा कर सम्मेलन का न्यौता खुद दिग्विजय सिंह चौटाला देंगे। जींद में होने वाले इस सम्मेलन पर प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें टिकी हुई हैं। इसमें सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला के समर्थन में प्रदेश के कई बड़े नेताओं के शामिल होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला दूसरी पार्टियों के कई बड़े पदाधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। यह संपर्क जींद में होने वाले सम्मेलन के लिए जोर अजमाश ही है। पूर्व विधायक सूरजभान काजल ने बताया कि इन दौरों के तहत जुलाना हलके के ईगराह, बुआना, गतौली, शामलो कलां, खरकरामजी और सफीदों के गांगोली, कालवा, हाट, बुढ़ाखेड़ा, मुआना, ढाठरथ गांवों में लोगों को रैली का न्योता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed