फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सरकार का नगर निगम चुनावों बारे लिया फैसला जनता की मांग : सुभाष बराला

सरकार का नगर निगम चुनावों बारे लिया फैसला जनता की मांग : सुभाष बराला

Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सरकार का नगर निगम चुनावों बारे लिया फैसला जनता की मांग : सुभाष बराला
कोई नहीं चाहता पेट्रोल का बढ़े दाम: बराला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने हरियल रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सरकार का नगर निगम के चुनावों के बारे में लिया गया फैसला जनता की मांग थी। बराला ने कहा कि अब मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा। उन्होंने कहा कि पहले मेयर के चुनाव में राजनीतिक खेल होता था, लेकिन अब राजनीतिक खेल बंद हो जाएगा। मेयर बनाने की सीधी पावर जनता के हाथों में होगी। बराला ने कहा कि प्रदेश में जनता की मांग को भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया है। पत्रकारों के सवाल नगर परिषद के चुनाव में भी प्रधान पद का चयन सीधा होगा के जवाब में बराला ने कहा कि नगर निगम के चुनाव हैं, इसलिए यह फैसला तो आ गया है। भविष्य में नगर परिषद के चुनाव के बारे में बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
बराला ने कहा कि चार साल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन करके बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि नौकरियों में क्षेत्रवाद और परिवारवाद चलता था, लेकिन भाजपा सरकार ने व्यवस्था को बदलते हुए ईमानदारी का शासन दिया है। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बहुत बड़े फैसले लिए हैं। किसान की फसल सुरक्षित रहे, इसलिए फसल बीमा योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक का सबसे ज्यादा मुआवजा भाजपा सरकार ने दिया है। व्यापारियों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया। घुमंतू जाति के लिए भी बोर्ड बनाकर संभाल की। भाजपा सरकार ने चार साल के कार्यकाल में हर वर्ग का ध्यान रखा है। जिसके उपलक्ष्य में 28 अक्टूबर को करनाल में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हो रह बढ़ोत्तरी के सवाल पर बराला ने कहा कि पेट्रोल की कीमत रुपये की कीमत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ी है। सरकार या जनता नहीं चाहती की देश में पेट्रोल की कीमत बढ़े। उन्होंने कहा कि पूर्व के रेटों के मुकाबले भाजपा के शासन में खाद्य पदार्थों के रेटों में कमी आई है। गरीब आदमी के जरूरत की चीजों के दाम कम हुए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, मंडल अध्यक्ष ईश्वर गोयल, नप चेयरमैन प्रतिनिधि हंसराज समैण, सफाई आयोग सदस्य रामफल लोट, नप उपप्रधान अजमेर श्योकंद, मीडिया प्रभारी अचल मित्तल, ओमप्रकाश शर्मा, सीताराम बागड़ी, भारत भूषण गर्ग, अजय बंसल, सुरेंद्र नैन धरोदी, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुरेंद्र प्रजापत, विरेंद्र पूनिया, भाजपा नेत्री संतोष दनोदा, भगवती प्रसाद बागड़ी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed