{"_id":"5b6353874f1c1b05468b5907","slug":"121533236103-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर रूपनगर कॉलोनी के लोगों ने लगया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर रूपनगर कॉलोनी के लोगों ने लगया जाम
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रूपनगर कॉलोनी के लोगों ने सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान होकर वीरवार को सैनी रामलीला मैदान के सामने जाम लगा दिया। जिससे एक घंटा तक रोड जाम रहा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने के एक घंटे बाद जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां लोगों ने एसडीओ से कहा कि सफाई कर्मचारी सीवर की अच्छी तरह सफाई नहीं करके जाते, जिससे सीवर जल्द ही भर जाता है। सीवर का गंदा पानी गलियों में आ जाता है। इससे लोगों को आने जाने में भारी समस्या का समाना करना पड़ रहा है। लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। महिलाओं ने कहा कि इस बारे में सफाई ठेकेदार को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन सफाई ठेकेदार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा ठेकेदार ने लोगों ने कहा कि वह जाम लगा दें जिससे उच्च अधिकारी उनकी सुनवाई करेंगे और समस्या का समाधान हो जाएगा। एसडीओ ने सफाई कर्मचारी को डांट लगाते हुए जल्द से जल्द सफाई करवाने के आदेश दिए। जिसके एक घंटे बाद सीवरों की सफाई करवाई गई।
रेहड़ी धस गई थी सीवर में
कॉलोनी वासी कृष्ण ने कहा कि वह राज सुबह तीन बजे सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाता है। 15 दिन पहले सफाई कर्मचारी सीवर की सफाई के लिए आए थे। सफाई के बाद वह सीवर खुला ही छोड़ गए। जब दोबारा से सीवर ओवरफ्लो हो गया तो जब वह सुबह उठकर रोज की तरह रेहड़ी लगोने के लिए सब्जी मंडी के लिए कॉलोनी से निकला तो उसकी रेहड़ी सीवर में धस गई। जिससे उसका सारा सामान खराब हो गया। परिजनों ने ही रेहड़ी को सीवर से निकाला।
कॉलोनी वासी पुष्पा ने बताया कि सीवर का गंदा पानी लोगों के पीने की सप्लाई में भी आना शुरू हो गया था। जिसे पीकर कॉलोनी के लोग बीमार हो रहे हैं। कॉलोनी के लोग पीने का पानी भी छान कर पीने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
सीवर में गिरे दो आदमी
सतपाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी सीवर का ढक्कन खुला छोड़ गए थे। बाद में सीवर ओवरफ्लो होने से खुले सीवर का लोगों को पता नहीं चला और उसमें दो लोग गिर पड़े। कॉलोनी के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और चक्की वाली दुकान से दो पत्थर लाकर सीवर ढके।