फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नागरिक अस्पताल में बीमार हुई एम्बुलेंस सेवा, घंटों करना पड़ रहा है मरीजों को इंतजार

नागरिक अस्पताल में बीमार हुई एम्बुलेंस सेवा, घंटों करना पड़ रहा है मरीजों को इंतजार

Fri, 06 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बीमार हुई एम्बुलेंस सेवा, घंटों करना पड़ रहा है मरीजों को इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। अपनी अव्यवस्थाओं के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले नागरिक अस्पताल में मरीजों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब यहां से रेफर किए जाने वाले मरीजों व जच्चा को एंबुलेंस तक नहीं मिल पा रही है। इसके चलते वीरवार को कई मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दरअसल बधाना गांव निवासी 65 वर्षीय फूल सिंह कुछ दिन से बीमार चल रहे हैं। फूल सिंह को चक्कर आ रहे थे। इसके चलते उन्हें परिजन वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जींद के नागरिक अस्पताल में लाए। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें साढ़े 11 बजे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया, लेकिन करीब एक बजे तक भी उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल सकी। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में डिलीवरी होने के एक सप्ताह बाद छुट्टी मिलने पर निडानी गांव निवासी सुषमा व पालवां गांव निवासी सुमन को भी एंबुलेंस के लिए करीब डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि उन्हें दस-दस मिनट कह कर इंतजार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अस्पताल से जच्चा को जिले की सीमा में घर छोड़ने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा मुहैया करवाई जाती है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार एंबुलेंस की कमी है। जब एंबुलेंस किसी मरीज को लेकर या मरीज को लेने गई होती है तो कुछ लोगों को इंतजार करना पड़ता है। फिर भी वे मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed