{"_id":"5a774fa44f1c1b4d588b6cc4","slug":"121517768612-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ी कबड्ड़ी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पहुंचे जींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ी कबड्ड़ी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पहुंचे जींद
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
19 से 21 फरवरी तक एकलव्य स्टेडियम में होने वाली एक करोड़ रुपये इनाम वाली कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के उप निदेशक छाजूराम गोयत रविवार को जींद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ डीसी अमित खत्री के साथ मीटिंग की और तमाम व्यवस्थाओं पर रणनीति बनाई।
मीटिंग में तय हुआ कि एकलव्य स्टेडियम में लगने वाले एरिना में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें कुर्सियों के साथ एलसीडी व साउंड सिस्टम भी साथ ही लगा होगा। ऐरिना को ऊपर से भी ढका जाएगा, जिससे मौसम के कारण यहां दर्शकों या खिलाड़ियों को ठंड नहीं लगे। यहां लगने वाले सभी सामने के लिए दस फरवरी को खेल विभाग टेंडर खोलेगा। इसके बाद यहां काम शुरू किया जाएगा। रविवार को जींद पहुंचे उप निदेशक ने एकलव्य स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ऐरिना के आकार से लेकर तमाम अन्य व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से राय मांगी।
करीब दो करोड़ रुपये से लगेगा ऐरिना
अति आधुनिक तरह से होने वाली प्रतियोगिता में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से ऐरिना लगेगा। ऐरिना एक प्रकार का कृत्रिम मैदान होता है। इसमें कुर्सी से लेकर तमाम सुविधाएं लगाई जाती हैं। हालांकि इससे पहले सोनीपत में हुई प्रतियोगिता में ऐरिना पर छत नहीं थी, लेकिन इस बार छत लगाई जा रही है।
विज्ञापन
होटलों का भी लिया जायजा
उप निदेशक ने अपने जींद दौरे के दौरान उन होटलों का भी निरीक्षण किया, जहां खिलाड़ियों और अधिकारियों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। जींद में होटलों में पर्याप्त कमरे नहीं होने के कारण खेल विभाग ने धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस में कमरे बुक किए हैं।
राज्यपाल हो सकते हैं मुख्यातिथि
हालांकि अभी तक खेल विभाग मुख्यातिथि के नाम को अंतिम रूप नहीं दे पाया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी को मुख्यातिथि बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में तीनों दिन केंद्र के वरिष्ठ मंत्री भी शिरकत करेंगे।
यह बड़ा खेल आयोजन है। इसको लेकर रविवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई है। जिला प्रशासन इसमें खेल विभाग को तमाम सुविधाएं मुहैया करवा रहा है।
महावीर प्रसाद, एसडीएम, जींद।