फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   विधायक प्रेमलता पर विनोद सिंगला के आरोपों पर बोले सासंद, होती रहती हैं छोटी-मोटी घटनाएं

विधायक प्रेमलता पर विनोद सिंगला के आरोपों पर बोले सासंद, होती रहती हैं छोटी-मोटी घटनाएं

Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
विधायक प्रेमलता पर विनोद सिंगला के आरोपों पर बोले सासंद, होती रहती हैं छोटी-मोटी घटनाएं
विधायक प्रेमलता पर विनोद सिंगला के आरोपों पर बोले सासंद, होती रहती हैं छोटी-मोटी घटनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जिला परिषद की गर्माई हुई राजनीति के बीच जिला परिषद चेयरमैन पदमा सिंगला के पति और भाजपा नेता विनोद सिंगला द्वारा विधायक प्रेमलता पर पैसे लेने के आरोपों का विवाद थम नहीं रहा है। इसी बीच सांसद रमेश कौशिक ने सिंगला के आरोपों पर कहा कि ऐसी छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।

गौरतलब है कि विनोद सिंगला ने तीन दिन पहले पत्रकार वार्ता कर केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी और उचाना कलां से विधायक प्रेमलता पर पैसे लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद सिंगला के कई विरोधी भी खुल कर विधायक प्रेमलता के समर्थन में आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र ङ्क्षसह के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद विनोद सिंगला शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और सोनीपत लोकसभा से सांसद रमेश कौशिक के साथ रहे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि विनोद सिंगल भाजपा में हैं और उनके साथ लोगों के समक्ष बैठे हैं। वहीं खुद विनोद सिंगला ने भी कहा कि वह भाजपाई हैं। गौरतलब है कि जिला परिषद की बैठक के दौरान जिस प्रकार इनेलो की ओर से सांसद दुष्यंत चौटाला, चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, डॉ. हरिचदं मिढ़ा व पिरथी नंबरदार ने पहुंचकर पदमा सिंगला को मदद दी उससे विनोद सिंगला के इनेलो में जाने की चर्चाएं चल पड़ी थी। फिलहाल विनोद सिंगला ने खुद ही इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
मेरी बात शत प्रतिशत सच्चाई
इस दौरान विनोद सिंगला ने कहा कि आरोप तो वह होता है, जिसमें झूठ हो, उन्होंने विधायक प्रेमलता द्वारा पैसे लेने की बात कह कर सच्चाई बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed