{"_id":"59e3908e4f1c1bcf538b787c","slug":"121508085902-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी बात रखने का अधिकार : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी बात रखने का अधिकार : सैनी
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रजातंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपने बातें रखने का अधिकार है। मुझे किसी जाति, समुदाय या किसी विशेष व्यक्ति से कोई द्वेष नहीं है बल्कि मुझे दादागिरी करने वाले लोग पसंद नहीं है। सैनी रविवार को गांव खांडा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे आरक्षण किसी भी जाति के लिए आरक्षित आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ न हो। सभी जातियों को संख्या बल के आधार पर आरक्षण देना चाहिए। सांसद ने कहा कि भारत देश को आजाद हुए लगभग 40 वर्ष बीत गए है, लेकिन देश के नागरिक आज भी गुलामों की तरह जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को जींद में आयोजित लोकतंत्र सुरक्षा मंच की रैली में प्रदेश भर से भारी संख्या मे लोग हिस्सा लेंगे। रैली मे जुटी भीड़ अन्य पार्टियों के नेताओं की नींद हराम कर देगी। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने विशेष समुदाय को आरक्षण का झूठा झांसा देकर दंगा भड़काने का कार्य किया है। पूर्व सीएम द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित लगभग 38 हजार पदों पर विशेष समुदाय के लोगों को नियुक्त कर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि वे कभी पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। इस मौके पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्टीय महामंत्री रामराज कौशिक, जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश, रामनिवास रोहिला, बलवान पांचाल, बीडी शर्मा, हरबंस खांडा, बलजीत गौतम मौजूद थे।