Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A windfall on Dhanteras: Rs 200 crore worth of business in Jind

Jind News: धनतेरस पर बरसी धनवर्षा, जींद में 200 करोड़ का कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A windfall on Dhanteras: Rs 200 crore worth of business in Jind
06जेएनडी18: शहर के सफीदों रोड पर इले​क्टि्रक स्कूटी खरीदते हुए खटकड़ निवासी जयभगवान। संवाद
जींद। जींद। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह दुकानों के शटर खुलते ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। दोपहर होते-होते शहर के मुख्य बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों, कपड़ों के शोरूम और ऑटोमोबाइल एजेंसियों पर दिनभर रौनक बनी रही। व्यापारी पुनित जैन, स्वर्णकार पियुष, सावर गर्ग, राजू ढींगरा, कुलदीप सिहाग के अनुमान के अनुसार जिले में धनतेरस पर करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बाजारों में उमड़ी भीड़ और अच्छी बिक्री से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

इस बार धनतेरस पर सोने के मुकाबले चांदी के सिक्कों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की मांग अधिक रही। इसके अलावा लोगों ने टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी जमकर खरीदारी की। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही विशेष तैयारियां की हुई थीं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों पर छूट, उपहार और कूपन जैसी योजनाएं चलाई गईं। कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान की सेल लगाकर ग्राहकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के सिक्कों और मूर्तियों की बढ़ी मांग
धनतेरस पर सर्राफा बाजार में चांदी की चमक सबसे अधिक देखने को मिली। ज्वेलर्स पियुष ने बताया कि दिवाली पर सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने की परंपरा है लेकिन इस बार ग्राहकों ने सोने की अपेक्षा चांदी के उत्पादों को अधिक पसंद किया। चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और सिक्कों की खूब बिक्री हुई। सर्राफा बाजार में 200 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं। यहां आसपास के जिलों से भी लोग नए डिजाइन के आभूषण खरीदने पहुंचते हैं। इस बार ग्राहकों में हॉलमार्क वाले आभूषणों को लेकर भी विशेष रुझान दिखाई दिया।

इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन बाजार में भी रही रौनक
शहर की करीब 120 प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर टीवी, एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और लैपटॉप की अच्छी बिक्री हुई। दुकानदारों के अनुसार बाजार में 19 से 80 इंच तक की एलईडी 10,500 रुपये से लेकर सवा दो लाख रुपये तक उपलब्ध रही। वहीं ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन और डबल डोर फ्रिज भी ग्राहकों की पसंद बने रहे। वॉशिंग मशीन की कीमत करीब 45 हजार रुपये और फ्रिज की कीमत 40 से 50 हजार रुपये तक रही। बर्तन व्यापारी पुनित जैन के अनुसार शहर में बर्तनों की पांच दर्जन से अधिक दुकानें हैं। धनतेरस पर महिलाओं ने स्टील के बर्तन, रसोई का सामान और सजावटी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। इन दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

मिठाई से ज्यादा ड्राई फ्रूट के डिब्बों की मांग
इस बार दिवाली पर उपहार देने के लिए मिठाइयों के मुकाबले ड्राई फ्रूट के डिब्बों की मांग अधिक रही। बाजार में 400 रुपये से लेकर 2200 रुपये तक के आकर्षक पैक खूब बिके। वहीं ऑटोमोबाइल कारोबार में भी तेजी देखने को मिली। जिले में करीब एक हजार इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक की बिक्री हुई, जिनमें इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग अधिक रही। इसके अलावा विभिन्न एजेंसियों पर करीब 50 कारों की बिक्री हुई। दोपहिया वाहनों की खरीदारी का आंकड़ा भी अच्छा रहा।

सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है खरीदारी
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री के अनुसार, धार्मिक मान्यताओं में धनतेरस पर नई वस्तु खरीदना सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषणों के साथ विशेष रूप से चांदी खरीदना शुभ माना गया है। चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है, जो मन को शीतलता और संतोष प्रदान करती है। इसी मान्यता के चलते लोग धनतेरस पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार बर्तन, सिक्के, आभूषण और अन्य नई वस्तुओं की खरीदारी करते हैं।

फोटो कैप्शन
06जेएनडी18: शहर के सफीदों रोड पर इलेक्टि्रक स्कूटी खरीदते हुए खटकड़ निवासी जयभगवान। संवाद
06जेएनडी19 से 22: शहर के बाजार में खरीददारी करते हुए ग्राहक। संवाद
06जेएनडी23: पुनित जैन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed