{"_id":"596279c24f1c1bb4368b45ee","slug":"121499625922-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सताएगी गर्मी, फिर राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सताएगी गर्मी, फिर राहत की उम्मीद
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जिला में अब मानसून की बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने से लगातार गर्मी बढ़ रही है, जिससे लोग बेहाल हैं। गर्मी के साथ हवा में नमी की मात्रा 60 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। इससे उमस भी गर्मी के साथ परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक गर्मी बेहाल रखेगी और इसके बाद राहत की उम्मीद है। पिछले कई दिन से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को बेशक तापमान बराबर रहने की उम्मीद है, लेकिन सोमवार को गर्मी और अधिक बढ़ेगी। मंगलवार को तापमान में गिरावट आने की संभावना है, लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी। वहीं बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। इससे काफी राहत मिलेगी।
कूलर और एसी भी दे गए जवाब
भयंकर गर्मी का आलम यह है कि कूलर और पंखे भी जवाब दे गए हैं। हालांकि रविवार को करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछवा हवा ने लोगों का राहत दी, लेकिन पसीने से लोग तरबतर रहे।
विज्ञापन
किसानों को बारिश से उम्मीद
पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों ने धान की फसल लगा दी है। अब लगातार मौसम सूखा चलने से धान की फसल को बनाए रखना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसानों को अब पूरी उम्मीद बारिश से ही है।
विज्ञापन
दो दिन और सताएगी गर्मी, फिर राहत की उम्मीद