फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12 trees will be planted to make the district green

Jind News: जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 12 को लगाएंगे पौधे

Sat, 03 Aug 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
12 trees will be planted to make the district green
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि 12 अगस्त को जिले में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारी वर्क प्लान तैयार करते हुए पौधरोपण अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित किए जा रहे हैं। जिले में इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति पौधा रोपित करते हुए अभियान में सहभागी बने। ग्राम पंचायतों में पौधरोपण अभियान को लेकर विशेष रूपरेखा तैयार की गई है। खाली पड़ी भूमि को चिह्नित करते हुए पौधरोपण की तैयारी पहले से ही कर ली गई है। इसमें 12 अगस्त को आमजन के सहयोग से पौधरोपण कार्य संपन्न कराया जा सके। पौधरोपण के लिए गांवों में अमृत सरोवर, तालाब आदि जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत जिले के लिए दो लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। इसके चलते सरकारी विभागों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से बरसाती सीजन में पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed