फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12 rooms in two schools are condemned, children forced to sit in other classes

Jind News: दो स्कूलों में 12 कमरे कंडम, दूसरी कक्षाओं में बैठने पर मजबूर बच्चे

Thu, 31 Jul 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 31 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
12 rooms in two schools are condemned, children forced to sit in other classes
30जेएनडी27: पिंडारा गांव के राजकीय स्कूल का कंडम भवन। संवाद
जींद। जींद ब्लॉक के दो सरकारी स्कूलों में 12 कमरे कंडम घोषित किए गए हैं। इसमें से छह कमरे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहिरका और छह कमरे राजकीय हाई स्कूल पांडू पिंडारा में हैं।
विज्ञापन

इसके चलते इन स्कूलों में पर्याप्त कमरे न होने के कारण विद्यार्थियों को दूसरी कक्षाओं में बैठाया जा रहा है जिससे एक कक्ष में विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो जाती है और विद्यार्थियों को भीड़ में बैठना पड़ता है। वहीं अहिरका के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कंडम बिल्डिंग की बोली पांच अगस्त को होगी। इसके बाद इसे गिराया जाएगा और उसकी जगह नए कमरे बनने में समय लगेगा।
विज्ञापन

अहिरका के रावमावि का रिपोर्ट कार्ड
इस स्कूल में अध्यापकों की संख्या 15 हैं। अध्यापक पद के लिए कोई रिक्त पद नहीं है। स्कूल में 15 शौचालय हैं। इनमें नौ लड़कियों के लिए हैं। पानी की टंकी की बेहतर व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय हाई स्कूल पांडू पिंडारा का रिपोर्ट कार्ड
इस स्कूल में अध्यापकों की संख्या 15 हैं। दो पद रिक्त हैं। स्कूल में छह शौचालय हैं। चार लड़कों के लिए और दो लड़कियों के लिए। अचीवमेंट नहीं है।
कंडम भवनों से गिर रहा मलबा
दोनों स्कूलों के
कंडम भवन की छतों का मलबा आए दिन टूटकर गिरता रहता है। हालाकिं इन कमरों में कोई कक्षा नहीं लगती है लेकिन डर रहता है कि कोई बच्चा कंडम भवन की तरफ न चला जाए। एक सप्ताह पहले आई बारिश में भी मलबा गिरा था। इसके चलते अब कंडम भवनों की बोली करवाई जा रही है।
इन कमरों में गंदगी से मच्छरों व सांप का डर
स्कूल के इन कंडम कमरों में काफी सामान भरा हुआ है। यहां बरसात के दौरान छत से मलबा व पानी भी आता है। इसके कारण यहां पर मच्छर पैदा होते हैं। इस तरह के कंडम भवनों में सांप का भी डर बना रहता है।
वर्जन
स्कूल के भवन कंडम घोषित हुए हैं। इसके कारण बच्चों को साथ लगते भवन के कमरों में बैठाया जा रहा है। जल्द ही इन कंडम भवनों को गिरवाकर दोबारा से कमरे बनवाए जाएंगे। फिलहाल साथ लगते कमरों में बच्चों को शिफ्ट किया गया है।

-सुरेंद्र गौड़, प्राचार्य, अहिरका स्कूल
वर्जन
जींद में अहिरका व पिंडारा गांव के स्कूलों के 12 कमरे कंडम घोषित किए गए हैं। इनको जल्दी ही गिरवाया जाएगा। इसके अलावा जिले के अन्य कंडम स्कूलों की जानकारी के लिए समग्र शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी लगाई है। जल्द ही उनकी तरफ से रिपोर्ट मिलने पर अन्य स्कूलों का सुधार किया जाएगा।
--डॉ. सुभाष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed