{"_id":"5e87698c8ebc3e78a9032e61","slug":"12-people-injured-after-lathi-went-on-two-sides-due-to-drugs-jind-news-rtk5494528141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ को लेकर दो पक्षों में चलीं लाठियां, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ को लेकर दो पक्षों में चलीं लाठियां, 12 लोग घायल
विज्ञापन
लोगों को समझाते अलेवा थाना प्रभारी संजय कुमार।
- फोटो : Jind
नशे के पदार्थ को लेकर शुक्रवार को संडील गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे और ईंटें चलीं ईंटें चलीं। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी दलीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी देकर मामला शांत करवाया। दोनों पक्षों में चले लाठी, डंडे और ईंटों से 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक पक्ष ने पुलिस को बताया कि गांव का रहने वाला एक व्यक्ति भांग पत्ती बेचने के लिए गांव से किठाना रोड पर स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहा था। युवक पर शक होने पर उन्होंने तलाशी ली तो लिफाफे में भांग पत्ती मिली। मामले की सूचना उन्होेंने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर युवक को हिरासत में ले लिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा युवक को पकड़े जाने के बाद उक्त पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर पहुंचकर लाठी, डंडे तथा ईंटों से हमला कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि उनकी बस्ती के काफी लोगों ने कोरोना वायरस को लेकर नाका लगाया हुआ है। नाका लगाने के नाम पर महिलाओं पर बुरी नजर रखने के अलावा वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर जब समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने घरों में घुसकर महिलाओं के कपड़े फाड़ने के अलावा उन पर लाठी, डंडे और ईंटों से हमला कर दिया। हमला होने के कारण काफी लोगों को चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह, अलेवा थाना प्रबंधक संजय कुमार, उचाना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
दोनों पक्ष के लोगों को समझाने के बाद शांत किया
संडील गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करवा दिया है। दोनों पक्षों की शिकायत आने पर मामले की जांच की जाएगी।
दलीप सिंह, डीएसपी

झगड़े की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस।- फोटो : Jind