फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12 people, including two-year-old girl, washerman of civil hospital, found corona positive

नागरिक अस्पताल के धोबी, दो साल की बच्ची समेत 12 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 10 Jun 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
12 people, including two-year-old girl, washerman of civil hospital, found corona positive
नागरिक अस्पताल के धोबी और बच्ची समेत 12 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल का धोबी प्रतिदिन करता है अस्पताल में सभी बेड की चादर बदलने का काम
सात दिन में जिले में 37 पॉजिटिव, पॉजिटिव के संपर्क में आने के केवल तीन मामले, नौ मामलों का लिंक दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई से
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। एक दिन राहत के बाद जिले में फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। बुधवार को जिले में 12 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें जींद शहर के दो, ढाठरथ गांव से चार, ललितखेड़ा गांव से दो, गुलकनी, लोधर, बेलरखां, करसोला में एक-एक मामला सामने आए हैं। जिले में इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 71 पहुंच गई है। इनमें से 29 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में पिछले सात दिन से लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें केवल मंगलवार को ही एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा प्रतिदिन दो या दो से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी जिले में 14 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। बुधवार को सामने आए 12 मामलों में से केवल तीन ही ऐसे लोग हैं जो पहले संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आए थे। नौ मामलों में लोगों का लिंक दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई से है।
बॉक्स
ढाठरथ गांव में तीन मामले
ढाठरथ गांव में एक महिला, एक युवक तथा एक दो वर्ष की बच्ची को कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी लोग मुंबई से सात जून को आने से बाद नागरिक अस्पताल में टेस्ट करवाया था। युवक तथा उसके अन्य परिजन मुंबई में काम करते हैं। सैंपल देने के बाद सभी लोग घर पर क्वारंटीन थे। बुधवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

बॉक्स
ललितखेड़ा में दो मामले
सोमवार को ललितखेड़ा गांव में आए कोरोना पॉजिटिव के पिता की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। इसके अलावा गांव का एक अन्य 27 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। पहले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से इनमें संक्रमण फैला है। इनको घर में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जींद शहर के दो मामले
जींद शहर में दो मामले सामने आए हैं। इनमें से एक नागरिक अस्पताल में धोबी का कार्य करता है। लोको कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति रेलवे में नौकरी करने वाले अपने ताऊ के लड़के के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। सात जून को इसका सैंपल लिया गया था, लेकिन वह नागरिक अस्पताल में लगातार आ रहा था। इसके संपर्क में अस्पताल का बहुत बड़ा भाग, मरीज व ऑपरेशन थिएटर तक आने की संभावना है। यह सुबह जाते ही अस्पताल में कुछ वार्डों में चादर बदलता था। इसके अलावा कई बार ऑपरेशन थिएटर तथा लेबर में भी चादर बदलता था। अस्पताल प्रशासन अब इसके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहा है। यदि संक्रमण फैला तो फिर अस्पताल के कर्मचारियों व एक बहुत बड़ा भाग क्वारंटीन करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ शहर के जैन नगर का एक 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। यह युवक छह जून को दिल्ली से सामान लेने गया था। युवक मोबाइल एसेसरीज का काम करता है। आठ जून को इसने अपना नागरिक अस्पताल में सैंपल दिया था, जोकि आज पॉजिटिव आया है।
बॉक्स
लोधर में एक पॉजिटिव
लोधर गांव में भी 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक गुरुग्राम स्थित मारुति कंपनी में काम करता है। यह अपने दोस्त की कार में, नरेश, मानस, विक्की किनाना, शाहिद अली के साथ आठ जून को जींद आया था। आते ही इन्होंने नागरिक अस्पताल में अपनी जांच करवाई थी। इनमें से लोधर गांव निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बॉक्स
बेलरखां में युवक पॉजिटिव
बेलरखां गांव में भी 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह युवक गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। छह जून को यह गुरुग्राम से जींद ट्रक में बैठकर आया था। इसने आते ही नागरिक अस्पताल नरवाना में अपना सैंपल दिया था। आज इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक छह जून से ही घर में क्वारंटीन है।
बॉक्स
गुलकनी का युवक भी पॉजिटिव
गुलकनी गांव का 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। यह युवक मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करता है। युवक छह जून को मानेसर से किसी ट्रक में बैठकर जींद पहुंचा था। इसने आते ही नागरिक अस्पताल में अपना सैंपल दिया था। इसके बाद से वह घर में क्वारंटीन है। आज इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
बॉक्स
जिले में बुधवार को 12 कोरोना संक्रमण के मामले आए। इनमें से एक महिला का पता दिल्ली का दिखाया गया है। इस महिला के बारे में फिलहाल स्वास्थ्य विभाग जानकारी जुटा रहा है। सभी संक्रमित लोगों को उनके घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है। किसी में भी कोई लक्षण नहीं है। फिर भी उन सभी के घर स्वास्थ्य विभाग के लोग गए हैं। इनको दवाई आदि देकर घर पर क्वारंटीन किया गया है। जिले में फिलहाल संक्रमण के 71 मामले हो गए हैं।

-डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी कोविड-19
---------------------------
करसोला गांव में मिला कोरोना पॉजीटिव
जुलाना (संवाद)। गांव करसोला का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। व्यक्ति ने 8 जून को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपल दिया था। 44 वर्षीय व्यक्ति हेचरी का कारोबार करता है। यह मुर्गे लेकर दिल्ली जाता है। बुखार की शिकायत होने पर टेस्ट करवाया था। जुलाना क्षेत्र में अब 10 एक्टिव मरीज हैं, जबकि तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जुलाना में सबसे ज्यादा 5 मरीज खरैंटी गांव से सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर गांव लजवाना कलां है जिसके तीन लोग संक्रमित मिले हैं। एक मरीज जुलाना के वार्ड 11 से है।
फोटो कैप्शन
10जेएनडी 03 : लोगों को घर पर क्वारंटीन करते स्वास्थ्य कर्मचारी।
10जेएनडी 04 : घर-घर जाकर लोगों की जांच व संपर्क में आए लोगों की पहचान करते स्वास्थ्य कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed