फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12 new corona infected, including two health department workers found

स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मी समेत 12 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 22 Aug 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
12 new corona infected, including two health department workers found
शनिवार को नागरिक अस्पताल में कार्यरत दो कर्मचारियों समेत जिले में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 468 पहुंच गया है। अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 355 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अभी 105 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के गाइनी वार्ड में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को इस महिला का बेटा भी पॉजिटिव मिला। 18 वर्षीय युवक नागरिक अस्पताल में ही आउटसोर्स के तहत हेल्पर का काम करता है। वहीं नागरिक अस्पताल में कार्यरत एक 48 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति अर्बन इस्टेट में रहता है। दोनों को घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा काठमंडी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति का इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं पर उसका टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। व्यक्ति को कई दिन से बुखार की दिक्कत थी, जिससे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। फिलहाल इस व्यक्ति को हिसार से लाकर घर पर ही क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा उचाना निवासी एक 21 वर्षीय युवक, बुआना गांव की एक 50 वर्षीय महिला तथा एक 48 वर्षीय महिला, नरवाना की बड़सीपत्ती कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोर, सेक्टर-11 निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-11 निवासी ही 33 वर्षीय युवक, नरवाना की एक कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक, गांव नेपेवाला निवासी एक 47 वर्षीय महिला तथा खेड़ा खेमावती निवासी एक 81 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
विज्ञापन

तीन-चार दिन बाद एंटीजन किट की रिपोर्ट होती है ऑनलाइन
नागरिक अस्पताल प्रशासन कोरोना सैंपल रिपोर्ट को स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर चढ़ाने में ढिलाई बरत रहा है। इससे संक्रमण का खतरा अधिक हो जाता है। एंटीजन किट से जो सैंपल लिए जाते हैं, उसकी दो से तीन दिन बाद रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाती है। नियमों के अनुसार किसी भी पॉजिटिव रिपोर्ट को तुरंत पोर्टल पर अपलोड करना पड़ता है। इससे व्यक्ति को अस्पताल लाना है या घर पर क्वारंटीन करना है, तुरंत होना चाहिए नहीं तो इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है लेकिन अस्पताल प्रशासन एंटीजन किट की रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने में काफी ढिलाई बरत रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से कुछ एंटीजन किट की रिपोर्ट हैं, जो आज पोर्टल पर अपलोड हुई है। जिस दिन जो रिपोर्ट पोर्टल पर दिखाई जाती है, वह उसी दिन से पॉजिटिव मानी जाती है। उनके पास जिले में कितने लोग पॉजिटिव हैं, उनकी जानकारी उन्हें पोर्टल से ही मिलती है। पोर्टल पर जानकारी आने के बाद ही उसे अधिकारिक रूप से पॉजिटिव में गिना जाता है।
- डॉ. पालेराम कटारिया, कोविड इंचार्ज, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed