फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12 lakh rupees were grabbed from women for job in police constable

जींद: दाेहते को सिपाही लगवाने के नाम पर विधवा से 12 लाख रुपये हड़पे

Sun, 12 Feb 2023 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
12 lakh rupees were grabbed from women for job in police constable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। दोहते को हरियाणा पुलिस में सिपाही लगवाने के नाम पर दो लोगों ने विधवा महिला से 12 लाख रुपये हड़प लिए। उन्होंने न तो सिपाही लगवाया और न ही रुपये वापस किए। महिला ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देकर राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इस पर गृह मंत्री ने उचाना थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। जिसके बाद उचाना थाना पुलिस ने कैथल के हुडा सेक्टर-19 निवासी विजय शास्त्री और कैथल के गांव बरोट निवासी हरिनारायण शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

उचाना थाना क्षेत्र के गांव खापड़ निवासी 70 वर्षीय महिला कृष्णा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी अकेली लड़की शादीशुदा है। उसके दामाद के पास कैथल के बरोट निवासी हरिनारायण शर्मा का आना-जाना था। हरिनारायण ने व उसके जानकार विजय शास्त्री ने उसके दामाद और उसे बहकाया कि उनकी सरकार में चलती है। वे उसके दोहते को हरियाणा पुलिस में सिपाही लगवा देंगे। उन्होंने दोनों की बातों में आकर 12 लाख रुपये दे दिए। पर अब तक उन्होंने न तो उसके दोहते को नौकरी लगवाया और न ही राशि वापस लौटाई। जब उसने राशि वापस मांगी तो उन्होंने दामाद को मरवाने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने विजय शास्त्री और हरिनारायण शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed