फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12 lakh loan taken from bank on fake documents

Jind News: फर्जी दस्तावेजों पर बैंक से लिया 12 लाख लोन

Tue, 17 Sep 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
12 lakh loan taken from bank on fake documents
जींद। दस्तावेज में खुद को वेतनभोगी दिखाकर बैंक से 12 लाख रुपये का लोन करवाने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पेगां निवासी प्रवीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में आईसीआईसीआई बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि पेगां गांव निवासी प्रवीन ने पर्सनल लोन लेने के लिए आया था। उन्होंने दस्तावेज मांगे तो उसने खुद को वेतनभोगी बताया और जरूरी दस्तावेज बैंक में जमा करवा दिए। उनके आधार पर 12 लाख रुपये का लोन लिया। जो दस्तावेज प्रवीन कुमार ने दिए थे। उनके आधार पर वह 12 लाख रुपये का लोन लेने में सक्षम था। इसके बाद बैंक ने आरोपी के खाते में 31 जनवरी 2023 को लोन की राशि डाल दी। इसके बाद प्रवीन ने किस्त नहीं चुकाई, तो बैंक के कर्मचारी उसके घर गए और पूछताछ की। इसके बाद सामने आया कि आरोपी कोई नौकरी नहीं करता था। उसके दस्तावेज फर्जी थे। सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि प्रवीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed