फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   119 more found positive including SMO, two doctors

एसएमओ, दो चिकित्सक समेत 119 और मिले पॉजिटिव

Wed, 19 Jan 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
119 more found positive including SMO, two doctors
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
जींद। कोरोना के केस तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को एक एसएमओ समेत दो चिकित्सक, एक थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी समेत 119 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में मंगलवार को संक्रमण की दर 21.51 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग को 553 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। 65 लोगों के ठीक होने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना आंकड़ों के अनुसार नागरिक अस्पताल नरवाना के एसएमओ, नागरिक अस्पताल जींद के एक सर्जन, नरवाना में एक थाना प्रभारी तथा एक चौकी प्रभारी, चार स्वास्थ्य कर्मचारी, एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 119 है। सभी को घर पर क्वारंटीन किया गया है। उधर, लगातार जिले में बढ़ती संक्रमितों की संख्या व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के संक्रमित होने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अपने विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहारे ही इमरजेंसी वार्ड चला रहा है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले में अब तक 22214 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 21017 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 539 की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 658 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 928 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग जिले के 424302 लोगों की जांच कर चुका है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 1324 लोगों की रिपोर्ट मिलेंगी। इनमें भी कोरोना संक्रमण की गति अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जनवरी महीने के अंत तक कोरोना का प्रभाव कम होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जिले में रिकवरी रेट 94.61 प्रतिशत
डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले में इस समय रिकवरी प्रतिशत 94.61 प्रतिशत है जबकि 2.43 प्रतिशत मृत्यु दर है। इसके अलावा अब तक औसतन संक्रमण की दर 5.24 प्रतिशत दर्ज की गई। यह प्रतिशत दर कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक है।

बॉक्स
बेशक चिकित्सक कोरोना संक्रमित हो रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित नहीं होने देगा। इसके लिए फील्ड से चिकित्सक बुलाए जाएंगे। लोगों को भी कोरोना से बचाव के उपाय करने चाहिए। हर व्यक्ति को मास्क लगाना चाहिए और दो गज दूरी के नियम का पालन करना चाहिए।
--डॉ. अनिल बिरला, पीएमओ।
फोटो कैप्शन
18जेएनडी27 : बच्चों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed