{"_id":"66297ff32b1f0d50cd09d4f4","slug":"118-people-donated-blood-in-the-camp-jind-news-c-199-1-jnd1001-116161-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर में 118 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर में 118 लोगों ने किया रक्तदान
Thu, 25 Apr 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। संत निरंकारी सत्संग भवन में मानव एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्त संग्रहित करने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा निर्धारित खानपुर पीजीआई के प्रशिक्षित चिकित्सकों व नर्सों की टीम शामिल हुई। शिविर में 220 श्रद्धालुओं ने फार्म भरे। चिकित्सकों की टीम ने 116 यूनिट लेने के बाद सबको मना कर दिया। संत निरंकारी सत्संग भवन में रात्रि सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमे बाबा गुरु वचन सिंह महाराज एवं अनेको संतो द्वारा मिशन के लिए दी गई कुर्बानियों को याद किया गया।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के संयोजक मोहन लाल मनोज ने बताया कि बाबा गुरबचन सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याणार्थ समर्पित किया। उन्होंने ब्रह्मज्ञान की दिव्य दात द्वारा मानव को मानव से जोड़कर प्रेम और मिठास की सदा बहने वाली निर्मल धारा को प्रवाहित कर हर हृदय में अपना स्थान बनाया। प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप में एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की जिसके लिए मानवता उनकी सदैव ही ऋणी रहेगी। उनकी इन्हीं दिव्य सिखलाइयों को वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सत्य के प्रकाश पुंज रूप में प्रवाहित कर रहे हैं जिसकी रोशनी से हर मानव अपने जीवन का सकारात्मक रूप में कल्याण कर रहा है।
सेवादल के क्षेत्रीय संचालक सतीश शर्मा ने बताया कि यह दिन युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह के परोपकारी जीवन एवं उनकी लोक कल्याण की भावना को समर्पित है। इस कार्यक्रम में ब्रांच जींद, सफीदों, जुलाना, बीबीपुर, डाहोला गांव से श्रद्धालु पहुंचे और बाबा गुरबचन सिंह एवं मिशन के अनन्य भक्त चाचा प्रताप सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।