{"_id":"65984f682b399298fc0341a7","slug":"1160-booth-warriors-of-jjp-will-strengthen-the-booths-before-lok-sabha-elections-jind-news-c-199-1-sroh1007-11265-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लोकसभा चुनाव से पहले बूथों को मजबूती देंगे जजपा के 1160 बूथ योद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लोकसभा चुनाव से पहले बूथों को मजबूती देंगे जजपा के 1160 बूथ योद्धा
विज्ञापन
05जेएनडी21: बूथ योद्धाओं को लेकर बैठक करते युवा प्रदेशाध्यक्ष। संवाद।
जींद। लोकसभा चुनाव से पहले जजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए 1160 बूथ योद्धाओं को तैयार किया है। चुनाव के समय यह बूथ योद्धा पार्टी की नीतियों के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने का काम करेंगे।
शुक्रवार को जजपा जिला कार्यालय में युवा जिला प्रधान अमर नैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने शिरकत कर सभी हलकों के युवा प्रधानों से बूथ योद्धाओं की सूची मांगी। इसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी भी शामिल रहे। चुनाव से पहले संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जजपा लगातार अपनी प्रकोष्ठों की सूची जारी कर पदाधिकारियों को नियुक्त कर रही है। इसी कड़ी में जजपा का ध्यान अब मतदान करवाने के लिए बूथ योद्धाओं को नियुक्त कर उनको पार्टी की नीतियों के प्रचार के लिए व लोगों को पार्टी द्वारा करवाए गए कार्यो के बारे में बताने की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए जिले के सभी बूथों पर 1160 के लगभग बूथ योद्धाओं की नियुक्ति की गई। अब इन बूथ योद्धाओं से पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गांवों में जाकर उनको बूथ की जानकारी देंगे। यह अभियान जिला स्तर पर शुरू कर दिया गया।
अगले सप्ताह उपमुख्यमंत्री भी जिले के इन सभी बूथ योद्धाओं की बैठक लेकर उनसे एक-एक कर बात करेंगे। इसमें संगठन की मजबूती व बूथ पर जीत का मंत्र उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला खुद इन योद्धाओं को देने का काम करेंगे। इसके लिए लिए युवा के प्रदेश के पदाधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की है कि वह इन सभी बूथ योद्धाओं के लगातार संपर्क में रहकर पार्टी की हर गतिविधि को इन योद्धाओं तक पहुंचाएं। इस अवसर पर सुनील कंडेला, नरेश लाठर, सुरेंद्र बेलरखा, विकास जांगड़ा, सुनील अलेवा, विरेंद्र सेखों, टिंकू नंबरदार, अनिल कुंडू, कर्मपाल ढुल, विकास सिहाग, मनजीत बेरवाल, कपिल बड़ौदी, रमेश नैन, राजेंद्र नैन, महिला जिला प्रधान शीला चहल, सुदेश पूनिया, गंगा सिंह रामराय, दिनेश दलाल, पंकज दालमवाला, जुगल किशोर, महिपाल शर्मा, दिनेश थुआ, विक्रम मलिक, राकेश रोहिला, संजय राठी, नसीब घसो, कर्मबीर मोना पूर्व एमसी व गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।