फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पति पूछता रहा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, एडीसी बताते रहे योजनाएं

पति पूछता रहा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, एडीसी बताते रहे योजनाएं

Sat, 13 Apr 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पति पूछता रहा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, एडीसी बताते रहे योजनाएं
जींद। गांव खेड़ा खेमावती तालाब से मिट्टी निकालते समय तोंदा गिरने से दो महिला की मौत के 19 दिन बाद भी पीड़ित परिवारों को न्याय की दरकार है। इस हादसे में अपनी पत्नी को खोने वाला खेड़ा खेमावती गांव निवासी संजय शुक्रवार को डीसी दरबार पहुंचा। यहां पर वह बार-बार अधिकारियों से पूछता रहा कि हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? लेकिन अधिकारी सिर्फ उसके परिवार को विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में बताते रहे। संजय ने कहा कि इस हादसे ने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया है, लेकिन अभी तक दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए खेड़ा खेमावती गांव में मनरेगा के तहत स्कूल में मिट्टी डाली जा रही थी। इसके लिए तालाब से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। 24 मार्च को मिट्टी का तोंदा गिरने से दो महिला मजदूरों की दबने से मौत हो गई थी, जबकि आठ घायल हो गईं थी। इसके बाद प्रशासन ने मृतक महिलाओं के परिजनों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता तो दी, लेकिन अभी तक इसके लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाली 28 वर्षीय निशा के पति इससे आहत होकर शुक्रवार को डीसी दरबार पहुंचे। यहां बार-बार संजय को अधिकारियों से मिलने के लिए अंदर बुलाया गया, लेकिन संजय अपने साथ आने वाले दूसरे लोगों का इंतजार करता रहा। इसके कुछ देर के बाद खुद एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल बाहर आए और संजय से बातचीत शुरू की और वे तमाम लाभ गिनाए, जो विभिन्न योजनाओं के तहत उसके परिवार को दिए गए हैं। इस पर संजय बार-बार एडीसी से यही पूछताछ रहा कि इतना गहरा गड्ढा कैसे और किसकी अनुमति से खोदा गया? दोषी लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? पर एडीसी से कोई जवाब नहीं देते बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी नौकरी को ना
इस दौरान एडीसी ने संजय को अस्थयी नौकरी देने की बात कही तो वह प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भड़क गया। संजय ने कहा कि आज आप अधिकारी हो, कल दूसरा अधिकारी आकर नौकरी से हटा देगा। ऐसे में मुझे स्थायी नौकरी चाहिए।

प्रशासन आचार संहिता की आड़ में गरीबों के साथ कर रहा अन्याय
इस दौरान संजय के परिवार के साथ प्रशासन से मिलने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि 19 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक सरकार की तरफ से मृतकों व घायलों के परिजनों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। इस मामले में जिन अधिकारियों पर आरोप हैं, उन्हीं से जांच करवाई जा रही है। इसलिए इस जांच पर सवाल उठाते हुए उन्होंने किसी अन्य अधिकारी से इस मामले की जांच की मांग की। इस पर डीसी ने जांच नरवाना के एसडीएम को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed