{"_id":"5ca4fcabbdec2214492a976d","slug":"11554316459-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून का एक एक कतरा शहीदों के सम्मान में, दुष्यंत का जन्मदिन वीर सैनिकों को समर्पित : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून का एक एक कतरा शहीदों के सम्मान में, दुष्यंत का जन्मदिन वीर सैनिकों को समर्पित : दिग्विजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून का एक-एक कतरा शहीदों के सम्मान में : दिग्विजय
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। युवा सांसद दुष्यंत चौटाला के 31वें जन्मदिन पर जींद में इनसो और युवाओं ने रक्तदान शिविर लगाकर 610 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इसमें दिग्विजय ने सबसे पहले किसानों के मसीहा रहबरे आजम दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर की शुरूआत स्वयं रक्तदान कर किया।
दिग्विजय ने कहा कि दुष्यंत चौटाला का यह 31वां जन्मदिन वीर सैनिकों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में जेजेपी की स्थापना करनी पड़ी थी, तब दुष्यंत चौटाला ने कहा की मैं हरियाणा के कार्यकर्ताओं के हकों की लड़ाई लड़कर युवाओं के भविष्य को संवारने का काम करूंगा। दुष्यंत को अब दिन रात हरियाणा की जनता के हकों की लड़ाई की चिंता है। उन्होंने कहा कि अब समय बदलाव का है। इसलिए दुष्यंत चौटाला को हरियाणा की ताजपोशी देने के लिए दिन-रात एक करके मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल, जिला प्रधान कृष्ण राठी, हलका प्रधान बलजिंद्र सरड़ा, जिला प्रेस प्रवक्ता कुलदीप रंधावा, विकास सिहाग, अनिल कुंडू, विश्ववीर नंबरदार मौजूद रहे।