फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आयुषमान भारत के रजिस्ट्रेशन केंद्र का प्रिंटर खराब, लोग काट रहे रोजाना चक्कर

आयुषमान भारत के रजिस्ट्रेशन केंद्र का प्रिंटर खराब, लोग काट रहे रोजाना चक्कर

Tue, 12 Mar 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आयुषमान भारत के रजिस्ट्रेशन केंद्र का प्रिंटर खराब, लोग काट रहे रोजाना चक्कर
आयुष्मान केंद्र में प्रिंटर खराब, लाभार्थी लौटे खाली हाथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। आयुष्मान भारत के अंतर्गत लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन के लिए खोले गए केंद्र का प्रिंटर खराब होने के कारण आवेदकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। करीब डेढ़ महीने पहले खराब प्रिंटर की जगह दूसरे प्रिंटर से भी काम चलाने की कोशिश नाकाम रही है। वहीं कार्ड बनवाने आए लोगों ने कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा बदतमीजी करने आरोप भी लगाए हैं। सफीदों में करीब 13 हजार लोगों के कार्ड बनने हैं, इनमें से चार हजार के कार्ड बन चुके हैं।
कार्ड बनवाने आई चंद्रो, ममता, रघबीर, ऊषा, विनीत ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में चल रहे केंद्र के कर्मचारी उनको सुबह से शाम तक खड़ा करके रखते हैं और शाम होते ही अगले दिन आने के लिए कह देते हैं। कुछ बुजुर्ग महिला तो रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल के चक्कर काट रही हैं। लोगों का रजिस्ट्रेशन होने के बाद उनको रजिस्ट्रेशन का प्रिंट भी नहीं मिल रहा है। प्रिंट मांगने पर सीएससी या अन्य फोटो स्टेट दुकान से प्रिंट निकलवाने को कहा जा रहा है। गरीब और अनपढ़ लोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में ये कहां से प्रिंट निकलवाए उन्हें समझ नहीं आ रहा। जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला में करीब 13 हजार लोगों के आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनने हैं। इनमें से करीब चार हजार कार्ड बनाए जा चुके हैं। पिछले दिनों प्रिंटर में कुछ गड़बड़ी आ गई थी, इसके बाद उसे ठीक करवाया गया। यह दोबारा से खराब हो गया है। इसके चलते परेशानी आ रही है। ऑपरेटर के व्यवहार से यदि लोगों को आपत्ति है तो इसका संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संदीप बिश्नोई, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed