फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ढाई घंटे के प्रयास के बाद भी नहीं बच पाई कुएं में दबे मजदूञ अंग्रेज की जान

ढाई घंटे के प्रयास के बाद भी नहीं बच पाई कुएं में दबे मजदूञ अंग्रेज की जान

Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे के प्रयास के बाद भी नहीं बच पाई कुएं में दबे मजदूञ अंग्रेज की जान
ढाई घंटे के प्रयास के बाद भी नहीं बच पाई कुएं में दबे मजदूर की जान
विज्ञापन

अमर उजला ब्यूरो
उचाना। बुडायन गांव से शिक्षा भारती स्कूल की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर खेत में पुराने कुएं से ईंट निकालने के दौरान कुएं में मिट्टी खिसने से गि ी मिट्टी से मजदूर मखंड गांव निवासी अंग्रेज की दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार देर शाम को कुएं में मिट्टी की तोंद कुएं के अंदर कार्य कर रहे मजदूर के ऊपर गिरने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन पहुंचा। करीब ढाई घंटे तक मजदूर को बचाने के लिए बचाव कार्य चला, लेकिन मिट्टी में दबे मजदूर की जान नहं बचाई जा सकी।
गौरतलब है कि कुएं में काम करते समय सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मजदूर अंग्रेज कुएं में मिट्टी खिसकने से दब गया था। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई और करीब एक घंटे बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। यहां जेसीबी की सहायता से मजदूर को निकालने का काम शुरू हुआ। रात करीब साढ़े आठ बजे मजदूर अंग्रेज को मिट्टी से बाहर निकाला गया और उसे एंबुलेंस से उचाना के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि बुडायन गांव के खेत में अंग्रेज अपने साथी मजदूरों के साथ पुराने कुएं से ईंट निकाल रहा था। कुएं में करीब बीस फीट से अधिक गहराई पर अंग्रेज नीचे था। सोमवार शाम को मिट्टी की तोंद कुएं में गिर गई। कुएं की गहराई अधिक होने से कुएं की मिट्टी खिसकर नीचे गिर गई। अंग्रेज की एक बड़ी बेटी है और उसने एक बेटा गोद लिया हुआ है।
विज्ञापन

परिवार को एक नौकरी, आर्थिक मदद देने की मांग
मखंड गांव के सरपंच बसाऊ राम व अन्य ग्रामीणों ने अंग्रेज के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ-साथ आर्थिक मदद प्रशासन की तरफ से देने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि परिवार का पालन-पोषण करने वाला अंग्रेज था। अंग्रेज की मौत के बाद अब उसके परिवार के सामने पालन-पोषण का संकट हो जाएगा। अंग्रेज की मजदूरी का काम करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed