{"_id":"5b86ee0142c792465274b8bc","slug":"11535569409-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में इनसो छात्रों ने सुनाम सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में इनसो छात्रों ने सुनाम सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए किया प्रदर्शन
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनाम सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद, उचाना। हिसार जिले के उकलाना के कुलेरी गांव के सुनाम सिंह की हत्या के बाद हत्यारों को नहीं पकड़ने से नाराज होकर जींद में इनसो छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने सुनाम सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। दीपक देशवाल ने कहा कि एक सप्ताह पहले आपसी रंजिश के चलते पूर्व इनसो प्रधान की हत्या कर दी गई थी। जिसकी शिकायत सुनाम के पिता जयपाल ने हिसार पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते इनसो छात्रों ने आज प्रदेशभर में प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है। वहीं उचाना में छात्रों ने प्रदर्शन कर कहा कि जल्द ही पुलिस प्रशासन ने सुनाम सिंह के हत्यारों को नहीं पकड़ा तो आने वाले दिनों में छात्र आंदोलन तेज होगा।
संजय, दिनेश, सोनू, विक्की, अनिल ने कहा कि सुनाम हिसार से इनसो का प्रधान था। सुनाम सिंह की हत्या के बाद पुलिस मामले में ढीली कार्रवाई कर रही है। तीन दिन में अगर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो छात्र सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। निरंतर बढ़ रही गुंडागर्दी से आज दहशत का माहौल बना हुआ है।